चाहे पुरूष हो या महिला हर किसी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही कर देती हैं, खासतौर पर 40 के बाद की महिलाएं। 40 की उम्र के बाद की महिलाओं को अपने सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि इस दौरान कई स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा सावधानी रखनी चाहिए वरना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। स्वास्थ्य के बारे में पता लगाने के लिए आपको समय रहते कुछ टेस्ट करवा लेनी चाहिए। ये टेस्ट आपके शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने में मदद करती हैं और यदि किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसकी जानकारी भी दे देती है।
ब्लड शुगर
अस्वस्थ खाने और पीने के कारण ब्लड शुगर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए 40 की उम्र के बाद फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इस टेस्ट को हर साल करवाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ और हेल्दी रह सकें।
ब्लड प्रेशर
हालांकि ब्लड प्रेशर किसी भी उम्र में हो सकता है। लेकिन आप अपनी सही डाइट, एक्सरसाइज और मेडिकेशन की मदद से अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकती हैं।
पेल्विक टेस्ट
40 की उम्र के बाद हर महिला को स्त्री रोग विषेशज्ञ से संपर्क करना चाहिए। महिलाओं में सर्विकल कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए जो महिला सेक्सुअली एक्टिव होती हैं उन्हें सर्विकल कैंसर का इलाज करवाते रहना चाहिए।
बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट
बोन मिनरल डेंसिटी हार्मोन एस्ट्रोजेन के घटते स्तरों के कारण होता है जो महिलाओं में हड्डियों पर सुरक्षात्मक भूमिका निभाता है। इसलिए 40 की उम्र के बाद महिलाओं को बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट करवाते रहना चाहिए।
थायरॉयड टेस्ट
कई महिलाओं को वजन बढ़ना, बालों का झड़ना और नाखून टूटने की समस्या होती है। इसका आम कारण थायरॉयड होता है। यह ग्रंथि हार्मोन टी 3, टी 4 और टीएसएच को गुप्त करता है और शरीर के चयापचय को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए 5 साल के अंतराल में इस टेस्ट को करवाते रहना चाहिए।
लिपीड प्रोफाइल टेस्ट
यह टेस्ट ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर के साथ अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल के लिए जांच करता है। कोलेस्ट्रॉल एक मोटा अणु है, जो उच्च स्तरों में उपस्थित होने से रक्त वाहिकाओं में जमा हो सकता है और आपके दिल, रक्त वाहिकाओं और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए हर 6 महीने पर इसकी जांच जरूर करवाएं।