डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। डायबिटीज खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल का नतीजा है। तमाम उम्र साथ रहने वाली इस बीमारी के मरीजों की तादाद देश और दुनिया में बढ़ती जा रही है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में साल 2025 तक डायबिटीज रोगियों की संख्या में 170 फीसदी तक बढ़ जाएगी।

ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने के कारण पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता जिससे शुगर तेजी से बढ़ती है। डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो उससे दिल के रोगों, किडनी, आंखो की समस्या और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए निष्क्रिय जीवन शैली में सुधार करें और डाइट में लो ग्लाइसेमिक फूड्स का सेवन करें।

कुछ फूड्स का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है तो कुछ फूड डायबिटीज को तेजी से बढ़ा सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ सब्जियां मर्ज को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए किन सब्जियों से परहेज करें।

आलू से परहेज करें: आलू एक स्टार्च वाली सब्जी है जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है। डाइबिटीज के मरीज आलू से परहेज करें। आलू के साथ ही आलू से बने चिप्स, बर्गर और फ्राइस से भी दूर रहें। आलू की जगह ब्रोकली का सेवन करें।

मक्का से परहेज करें: मक्का एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन करने से तेजी से शुगर बढ़ती है। मक्का स्वादिष्ट है लेकिन ये कार्ब्स में हाई होते हैं, खासकर स्वीट कॉर्न को खाने से बचना चाहिए। आधा कप मक्का में 21 ग्राम कार्ब और सिर्फ 2 ग्राम फाइबर होता है जो तेजी से शुगर को बढ़ा सकता है। आप मक्का की जगह चिया सीड का सेवन कर सकते हैं।

हरी मटर से परहेज करें: मटर खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतनी ही डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है। हाई कार्बोहाइड्रेट से भरपूर मटर तेजी से शुगर का स्तर बढ़ा सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कम कार्ब वाले फूड का सेवन करना बेस्ट है। आप मटर की जगह मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं।

पार्सनिप से परहेज करें: पार्सनिप (Parsnips) चुकंदर जैसी एक सब्जी है जिसका स्वाद बिलकुल गाजर जैसा ही मीठा और नट जैसा होता है। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

लीक्स से करें परहेज: लीक्स का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। 100 ग्राम लीक्स में 14 ग्राम कार्ब्स होते है। इसमें कम फाइबर और फ्रोक्टीन मौजूद होते हैं जो गैस और सूजन का कारण बन सकते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ा सकता हैं।