Vegetables That Cooling Effects: गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब भी गर्मी के कम होने के कोई संकेत नहीं है। देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। लोगों को लू लग रही हैं जिससे कई लोगों की मौत भी हो जाती है। इन स्थितियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए यदि आप अपनी डाइट में कुछ हरी सब्जियों को रोजाना शामिल करेंगे तो शरीर हमेशा ठंडा रहेगा और आपको बाहर निकलने पर भी इतनी परेशानी नहीं होगी साथ ही शरीर में प्रोटीन की प्राप्ति होती रहेगा। हर दिन अगर इनमें से एक भी सब्जी का सेवन किया जाए तो हमारे शरीर का कई बीमारियों से बचाव हो जाएगा। जानते हैं तीन ऐसी सब्जियां जो गर्मी में हमें कूल और हाइड्रेट दोनों रखेंगी।
ब्रोकली
फूलगोभी या ब्रोकली की तासीर बहुत ठंडी होती है। गर्मी में इसका सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स फॉलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन के और विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है जो कैंसर तक से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसमें हाई रिच प्रोटीन भी होता है। फूलगोभी की खासियत यह है कि इसमें फैट और कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वेट लॉस में बहुत मददगार है।
पालक का करें सेवन
पालक के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन गर्मी में इसका खास फायदा है क्योंकि इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन भरा होता है जो पूरा दिन शरीर में ताकत को बरकरार रखता है। पालक में एमिनो एसिड भी होता है जो शरीर में ताकत की कमी नहीं होने देता। पालक में विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है।
हरी मटर
हरी मटर का गर्मी में सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। हरी मटर का सेवन शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, फॉलेट, जिंक, आयरन और मैगनीज जैसे तत्व होते हैं जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।
ब्रसेल्स स्प्राउट्स
यह एक तरह से कई तरह के मोटे अनाजों का भीगा हुआ रूप है। इसे ब्रसेल्स स्प्राउट्स कहा जाता है। इसमें फाइबर का प्रचूर भंडार पाया जाता है। ब्रसेल्स स्प्राउट्स की तासीर भी ठंडी होती है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और डिहाइड्रेशन नहीं होगा।