आपने अक्सर बड़े बूढ़ों को कहते हुए सुना होगा कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन-तंत्र का ठीक रहने सबसे जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, पाचन तंत्र उसे ठीक ढंग से पचाकर शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में तोड़ने का काम करता है। वहीं, इन पोषक तत्वों से हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है कोलन, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है। पाचन तंत्र के ठीक रहने के लिए जरूरी है कि बड़ी आंत भी स्वस्थ रहे।

कई बार ज्यादा ऑयली या अनहेल्दी खाना खाने से अंत में गंदगी जमा होना शुरू हो जाती है। ये हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और हम कई तरह की बीमारियों से घिरना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आंत की साफ-सफाई का भी ध्यान रखने की बेहद आवश्यकता हो जाता है। इसके लिए आप आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक उपाय आपको इस परेशानी से निजात दिलाने में तो मदद करेंगे ही, साथ ही इनके बॉडी पर किसी अन्य तरह के साइड इफेक्ट होने का खतरा भी ना के बराबर होता है।

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिससे आंतों में जमा गंदगी को जड़ से साफ किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 3 खास जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ना केवल आपकी आंत को स्वस्थ रखने में असरदार साबित होंगी, ब्लकि शरीर में पल रहीं कई अन्य बीमारियों से लड़ने में भी आपकी मदद करेंगी।

त्रिफला

त्रिफला आयुर्वेद की तीन सबसे शक्तिशाली जड़ी बूटियों ‘विभीतकी’, ‘हरीतकी’ और ‘आंवला’ से मिलकर बनता है। आयुर्वेद में त्रिफला को आंत की गंदगी को साफ करने के लिए सबसे बेहतरीन उपचार माना गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इसे मजबूत औषधि बनाते हैं। इसके अलावा त्रिफला में पाए जाने वाले माइल्ड लेक्सेटिवेंस और एंटीऑक्सीडेंट्स पेट से संबंधित हर तरह की समस्याओं को दूर कर अंत में जमा गंदगी को पिघलाकर बाहर निकाल देने का काम करते हैं।

गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय का भी खास महत्व है। इसमें मौजूद गुण ब्लड को प्यूरीफाई करने में असरदार होते हैं। गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-स्पास्मोडिक, एंटी-एलर्जिक जैसे कई और गुण मौजूद होता हैं, जो आपके पाचन को मजबूत करते हैं। ऐसे में अगर आप भी आंतों में जमा गंदगी से छुकारा पाना चाहते हैं, तो गिलाय का काढ़ा या गिलोय के तने से निकले रस का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी परेशानी को दूर करने में असरदार साबित होगा।

आंवला

आंवला में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला विटामिन सी पाचन के लिए काफी बेहतर माना जाता है। आंवाला बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। इसका नियमित तौर पर सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त कर अंत में जमा गंदगी को साफ करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप आंवला को धोकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके आलावा आप या तो आंवला का जूस बनाकर या इसे सुखाकर पाउडर बनाकर पानी के साथ भी ले सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।