ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले काबू बादाम का नाम ही आता है, लेकिन काजू बादाम के अलावा खजूर भी एक ऐसा डाई फ्रूट है जो सेहत के लिए लाभकारी होता है। खजूर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते, बल्कि कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर को सूखा या भिगोकर भी खाया जा सकता है। रोजाना सिर्फ दो भीगे हुए खजूर खा लिए जाए तो शरीर एनर्जी से भरपूर हो जाता है और कई बीमारियों दूर भाग जाती हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने खजूर के फायदे बताए हैं।
खजूर के पोषक तत्व
खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, तांबा, फास्फोरस, कॉपर, जिंक, बी1, बी6, बी9, बी5, बी2, विटामिन सी, विटामिन ए और ई समेत कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। प्रतिदिन खजूर खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं।
पाचन के लिए अच्छा
प्रतिदिन 2 भिगोए हुए खजूर खाने से मल त्याग में आसानी हो सकती है। कब्ज से राहत दिलाता है। खजूर के सेवन से पाचन में सुधार होता है। ये गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है। पेट को साफ रखता है।
याददाश्त बढ़ेगी
भिगोए हुए खजूर खाने से याददाश्त बढ़ती है और तेज होती है। मस्तिष्क की नसों में सूजन कम हो जाती है। रोजाना 2 भीगे हुए खजूर खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। शरीर में स्वस्थ वसा भी बढ़ती है।
एनीमिया को रोकने में मददगार
खजूर में आयरन होता है। इससे एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। खजूर प्राकृतिक चीनी का एक स्वस्थ स्रोत है। इनमें ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज होते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए खजूर खाने से शरीर दिनभर एक्टिव और ऊर्जा से भरपूर रहता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
भीगे हुए खजूर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। यह हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी ये बहुत लाभकारी होता है। नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है।
गठिया से राहत
इसके अलावा दूध में भिगोए हुए खजूर खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा दोगुनी हो जाती है। यह गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को भी ठीक कर सकता है।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।