Lahsun ke side effect: भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं जो हमारे शरीर को फिट रखने में काफी मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है लहसुन। लहसुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में किया जाता है। सब्जियों से लेकर जंक फूड तक हर चीज में इसका इस्तेमाल होता है। कहा जाता है कि लहसुन में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। जो लोग लहसुन खाते हैं उन पर बीमारियों का हमला होने की संभावना कम होती है।

लहसुन को आयुर्वेदिक औषधि कहा जाता है। इससे इसे कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन कुछ लोगों को लहसुन से दूर रहना चाहिए। आज हम आपको लहसुन से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। लहसुन सर्दियों में एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में काम करता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन गर्मियों में इसकी मात्रा कम कर देनी चाहिए। कहा जाता है कि लहसुन की तासीर बहुत तेज होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में बहुत कम और सर्दियों में ज्यादा करना चाहिए।

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि यह ब्लड फिल्ट्रेशन, वसा चयापचय, प्रोटीन चयापचय और हमारे शरीर से अमोनिया को हटाने जैसे विभिन्न कार्य करता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यह पाया गया है कि लहसुन एलिसिन नामक एक यौगिक से भरा होता है, जो बड़ी मात्रा में लेने पर लीवर की विषाक्तता का कारण बन सकता है।

लहसुन को खाने में शामिल करने से स्वाद बदल जाता है, लेकिन इसकी मात्रा को नाप कर लेना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा लहसुन शरीर में चला जाए तो यह हमारे लिए बीमारी भी ला सकता है। इसलिए इसे खाने से पहले इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से डायरिया हो सकता है। लहसुन में सल्फर जैसे गैस बनाने वाले यौगिक होते हैं जो दस्त को ट्रिगर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, गैस, सीने में जलन, लूज मोशन से पीड़ित लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। सीने में जलन हो तो लहसुन न खाएं। जिन लोगों को लूज मोशन होता है उन्हें खासतौर पर लहसुन नहीं खाना चाहिए। ऐसे में अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं तो आपकी बीमारी बढ़ सकती है। लहसुन हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी नुकसान पहुंचाता है।