गोरखपुर (Gorakhpur) से भाजपा सांसद (BJP MP) और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) कानून बनाने के लिए बिल पेश किया। हालांकि रवि किशन के खुद चार बच्चे हैं। हालांकि इसके लिए वह कांग्रेस (Congress) की नीति को जिम्मेदार मानते हैं।  बिल पेश करने से ठीक पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा था कि अगर कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाती तो मेरे चार बच्चे नहीं होते। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बढ़ती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों के दो से अधिक बच्चे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 28 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers) हैं। इसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, गिरिराज सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। मंत्रियों की प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से आठ के दो से अधिक बच्चे हैं।

नेताबच्चे
अमित शाह1
राजनाथ सिंह3
नितिन गडकरी3
निर्मला सीतारमण1
नरेंद्र सिंह तोमर3
अर्जुन मुंडा3
पीयूष गोयल2
प्रह्लाद जोशी3
सर्बानंद सोनोवालअविवाहित
गिरिराज सिंह1
अश्विनी वैष्णव2
गजेंद्र सिंह शेखावत3
राजकुमार सिंह2
मनसुख मंडाविया2
जी. किशन रेड्डी2
अनुराग ठाकुर0
परसोत्तमभाई रूपला2
भूपेन्‍द्र यादव0
हरदीप सिंह पुरी2
किरण रिजिजू0
पशुपति कुमार पारस2
ज्योतिरादित्य सिंधिया 2
वीरेंद्र कुमार2
नारायण राणे2
धर्मेंद्र प्रधान2
स्मृति जुबिन ईरानी3
सुब्रह्मण्यम जयशंकर3
महेंद्र नाथ पांडेय1
कैबिनेट मंत्री और उनके बच्चों की संख्या

भाजपा के करीब 32% सांसदों के तीन या तीन से अधिक बच्चे

न्यूजक्लिक कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 149 लोकसभा सांसदों के तीन या उससे अधिक बच्चे हैं। इन 149 सांसदों में से 96 भाजपा के हैं। दूसरे तरीके से कहें तो, लोकसभा में भाजपा के लगभग एक-तिहाई (31.68%) सांसद दो-बच्चे के मानदंड का पालन नहीं करते हैं, जिसे आम तौर पर परिवारों के लिए आदर्श माना जाता है।

पिछले UP विधानसभा में 50% भाजपा विधायकों के थे दो से अधिक बच्चे

रवि किशन जिस राज्य (उत्तर प्रदेश) से सांसद हैं, पिछले विधानसभा में वहां के 50 प्रतिशत भाजपा विधायकों के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। जुलाई 2021 में प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के कुल भाजपा विधायकों में से आधे के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। तब उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, 397 विधायकों में से जिनकी बायो प्रोफाइल वेबसाइट पर अपलोड की गई थी उसमें से 304 सत्तारूढ़ दल से थे। उन 304 में से 152 (बिल्कुल आधे) के तीन या उससे अधिक बच्चे थे।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मुद्दा समझें समाचार (Explained News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 10-12-2022 at 21:17 IST