मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, बीते दिनों वो अपनी बीमारी, पत्नी से तलाक, घरेलू हिंसा और फिर नई गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा में रहें। एक बार फिर से हनी सिंह चर्चा में हैं, इस बार सिंगर ने अपनी मेडिकल प्रॉब्लम के बारे में खुलकर बात की है। कभी बैक टू बैक सुपरहिट गाने देने वाले हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे जिसकी वह से वो काफी वक्त तक लाइमलाइट से गायब थे।
गाने हिट थे लेकिन लोगों ने स्वीकार नहीं किया- हनी सिंह
एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें महसूस हो गया था कि वो किसी समस्या से जूझ रहे हैं, उन्होंने बीमारी से उबरकर कमबैक करने के बारे में तो सोचा और किया भी मगर वो पहले की तरह हिट गाने नहीं दे पाए। हनी सिंह ने कहा कि उनके गाने तो पसंद किए गए लेकिन उन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया उनका वजन भी बढ़ गया था।
हनी सिंह ने बयां किया अपना दुख
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने कहा, “जब मैं बीमार पड़ा तो जीवन में बहुत सारी चीजें चल रही थीं। मैंने शाहरुख खान के साथ SLAM टूर किया था। मैंने स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर काम किया। मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रहा था। बहुत सारी चीजें हो रही थीं। मुझे रॉ स्टार के सेट पर बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक लक्षण थे मैंने कहा कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में, कुछ हो गया है। मेरे को इसको ठीक करने दो।”
सिंगर ने कहा, “मुझे पांच साल लग गए, मैं बेहतर हो गया। मैं तब संगीत बनाना चाहता था। मैंने अपनी मां से कहा, मैं कुछ भी करने में असमर्थ हूं। उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुमने एक संगीत निर्माता के रूप में शुरुआत की थी। बीट्स लिखना शुरू करो’। मेरे गाने हिट हो गए, मैं वापसी कर रहा था, लेकिन असफलताओं का सामना कर रहा था।
हनी सिंह ने कहा- मोटा था, लोगों ने कहा- ये वो लुक नहीं है, वो कमबैक नहीं हो रहा। गाना हिट हो रहा था लेकिन मुझे स्वीकार नहीं कर रहे थे लोग।
हनी सिंह की पर्सनल लाइफ
हाल ही में हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरेलू हिंसा और चीटिंग का आरोप लगाया था, बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद हनी सिंह हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।