मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इन दिनों उनके कई हालिया रिलीज गानों की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। हनी सिंह का नाम अक्सर विवादों में भी घिर जाता है। सिंगर हमेशा हर बात पर खुलकर और बिना किसी हिचक के लिए बोलते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लाइव कॉन्सर्ट में दिल्ली की ठंड पर एक शर्मनाक टिप्पणी पार्टनर को लेकर कर दी। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

सिंगर हनी सिंह के फैंस उनका बचाव ऑनलाइन वायरल वीडियो पर जरूर कर रहे थे, लेकिन उस क्लिप को देखने के बाद कोई भी शर्मिंदगी महसूस कर सकता है। हनी सिंह ने क्या कहा है, उसे यहां लिखना भी संभव नहीं है। जमकर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद अब हनी सिंह ने अपनी वायरल वीडियो को सच बताते हुए माफी मांगी है।

बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गानों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर हनी सिंह चर्चा में आ गए हैं। उनकी हालिया विवादित वीडियो पर खूब चर्चा हो रही है। सिंगर ने अब सफाई देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में उनकी पूरी बातचीत को नहीं दिखाया गया है, वह एक जरूरी विषय पर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, सिंगर ने कबूल किया कि उनकी भाषा थोड़ी अभद्र और ओटीटी कल्चर वाली थी, जिस वजह के चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: OTT पर 113 मिनट की डार्क थ्रिलर ने मचाया तहलका, 7.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म की कहानी कर देगी हैरान

हनी सिंह ने अपनी वायरल वीडियो और लाइव इवेंट में बोली गई बात पर माफी मांगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आगे से वह इस तरह के मामलों में ज्यादा सावधानी बरतने की कोशिश करेंगे और किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुचाएंगे। फैंस एक्टर की इस हालिया वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Border 2 Trailer Twitter Reaction: सनी देओल की एंट्री ने बढ़ाया जोश, यूजर्स ने ‘बॉर्डर 2’ को कहा- ‘ब्लॉकबस्टर लोडिंग’