ये रिश्त क्या कहलाता है शो ने इस वक्त बहुत रोमांचक मोड़ ले लिया है। आने वाले दिनों में शो में दो बहनों के बीच दरार आती दिखेगी। अभिमन्यु के प्यार की गलतफहमी पाले बैठी आरोही के सामने जब सच्चाई आएगी तो वह अक्षरा को ही इसका जिम्मेदार ठहराएगी और कहेगी कि हर बार अक्षरा उसकी खुशियों के आड़े आती है।

दरअसल, कहानी में ट्विस्ट ये है कि अभिमन्यु अक्षरा से ट्रिप के दिनों से ही प्यार करता है। वहीं अक्षरा भी उसे पसंद करने लगी थी। वहीं आरोही का प्यार एक तरफा बन गया था। गलतफहमी में आरोही अभिमन्यु के वो सिग्नल्स रिसीव करती रही जो कि अक्षरा के लिए थे।

धनतेरस पर अभिमन्यु बिरला खुद गोयनका परिवार में उनकी बेटी का हाथ मांगने पहुंचा तो यहां कन्फ्यूजन ने सबका दिमाग खराब कर दिया। हालांकि अक्षरा के भाई कायरव ने तो अभिमन्यु से सीधा सवाल भी किया कि वह किसके रिश्ते के लिए आया है आरोही या अक्षरा? इस पर जब अभिमन्यु सबके सामने जवाब देने लगता है तभी दादी उसकी बात काट देती है जिसकी वजह से मामला और उलझ जाता है। अब आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि ये कन्फ्यूजन सगाई वाले दिन तक खिंचती चली जाएगी।

वहीं अंत में अक्षरा को आभास हो जाएगा कि आरोही के लिए अभिमन्यु क्या मायने रखता है। ऐसे में वह दोनों के बीच से हटने की कोशिश करेगी। सगाई का दिन नजदीक आएगा, और अभिमन्यु अपने पूरे परिवार के साथ गोयनका हाउस पहुंचेगा। इधर, बिरला फैमिली में अलग कन्फ्यूजन होगी।

ऐसे में जब अभिमन्यु इंगेजमेंट रिंग अपनी जेब से बाहर निकालेगा तो अक्षरा के वहां आने का इंतजार करेगा। दूसरी तरफ अक्षरा आरोही दोनों साथ आएंगी। (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी की तरह रील बना रही थीं ‘किट्टू-नायरा’ की दादी, अचानक कमर में लग गया झटका; देखें वीडियो)

अक्षरा से आगे चल रही आरोही जब पहले अभिमन्यु के करीब खड़ी हो जाएगी तो उसे अजीब लगेगा। तभी आरोही अपना हाथ अंगूठी के लिए आगे बढ़ाएगी और अभिमन्यु शॉक हो जाएगा। लेकिन अभिमन्यु यहां समझदारी दिखाएगा और कहेगा कि ‘मैं अक्षरा से प्यार करता हूं आरोही से नहीं।’ अब इस सारी कन्फ्यूजन के बीच अक्षरा भी शॉक में आ जाएगी, वहीं आरोही इसका सारा इल्जाम अक्षरा पर मढ़ देगी।