शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों का फेवरेट शो है। ऐसे में इस शो के कलाकार YRKKH को हिट कराने के लिए दिन रात सेट पर काम करते हैं और अपने सीन पूरे करते हैं। ऐसे में ‘ये रिश्ता’ का सेट उनका सेकेंड होम बन जाता है। ऐसा ही एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ था। कई बार शिवांगी सेट पर टाइम पास के लिए कई रील्स बना कर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रही हैं।
ऐसा ही इस बार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की दादी ने किया। किट्टू और नायरा की दादी का एक वीडियो सामने आय़ा है जिसमें वह साड़ी पहन कर ट्रेंडी सॉन्ग में रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में म्यूजिक बजता है और दादी ट्रेंडी डांस स्टेप करती दिखती हैं कि तभी दादी बीच में अटक जाती हैं। बता दे, वीडियो में एक्ट्रेस स्वाति चिटनिस डांस करती दिखाई दे रही हैं।
बता दें, इस रील पर अब तक ढेरों टीवी सेलेब्स ये ट्रेंडी स्टेप कर चुके हैं। खुद शिवांगी जोशी भी इस सॉन्ग पर डांस करती नजर आई थीं। बता दें, फैंस शिवांगी जोशी को ‘ये रिश्ता’ के सेट पर काफी मिस कर रहे हैं। खबरें हैं कि जल्दी ही शिवांगी जोशी राजन शाही के साथ एक बार फिर से किसी प्रोजेक्ट में काम करने की तैयारी कर सकती हैं। इस प्रोजेक्ट में मोहसिन खान के होने की खबरें भी हैं।
वहीं फैंस के लिए एक खुशखबरी ये भी आई थी कि मोहसिन और शिवांगी एक अन्य प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे। ये प्रोजेक्ट एक म्यूजिक वीडियो होगा। इससे पहले भी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखे थे। सॉन्ग बारिश में दोनों लवर बने नजर आए थे, फैंस ने इस गाने को बहुत पसंद किया था।
फिलहाल शिवांगी जोशी इन दिनों दुबई की सैर पर निकली हुई हैं। शिवांगी अपनी खास दोस्त के साथ वेकेशन्स पर हैं। शिवांगी अपने फैंस के साथ ढेरों तस्वीरें और रील्स शेयर कर रही हैं। ऐसे में शिवांगी जोशी ने अपनी एक ऐसी वीडियो शेयर की है, जिसे देख कर फैंस को ”नायरा” की याद आ गई। ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाने वालीं शिवांगी जोशी को उनके फैंस बहुत मिस कर रहे हैं।