Year Ender 2025: 2025 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई हाई-प्रोफाइल तलाक और ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। कुछ सच निकलीं तो कुछ महज एक अफवाह निकलीं या किसी में पता ही नहीं चल पाया कि कपल के बीच रिश्ता कैसा चल रहा है। इनमें हाल ही में सुर्खियों में रहा पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना रिश्ता था, जो शादी तक तो पहुंचा, लेकिन तुरंत पहले टूट गया। इस खबर में हम ऐसे ही सेलेब कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना

पलाश और स्मृति, जो सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक थे उन्होंने शादी से ठीक एक दिन पहले शादी तोड़ दी। पहले खबरें आईं कि अपनी शादी टाल दी है। जल्द ही इंटरनेट पर खबरें आने लगी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। कुछ स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए, मगर फैंस दोनों की तरफ से कोई बयान आए इसका इंतजार कर रहे थे। 7 दिसंबर को उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को बताया कि ये शादी टूट गई है।

लता सबरवाल और संजीव सेठ

टीवी जगत के इस पूर्व जोड़े ने जून 2025 में अलग होने की घोषणा की थी। दोनों एक दूसरे के साथ 16 सालों से शादी में थे और अब आपसी सहमति से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। लता ने इंस्टाग्राम पर तलाक की पुष्टि की और निजता बनाए रखने का अनुरोध किया था। उनका एक बेटा है, आरव सेठ।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: धर्मेंद्र से मनोज कुमार और गोवर्धन असरानी तक, इस साल इन बड़े स्टार्स ने दुनिया को कहा अलविदा

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल

यह 2025 के सबसे चर्चित तलाकों में से एक था। युजवेंद्र और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, दो साल बाद, वे अलग रहने लगे और इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने तनावपूर्ण रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। मार्च 2025 में मुंबई में उनका तलाक हो गया।

इन सेलेब्स के तलाक की उड़ी अफवाह

गोविंदा और सुनीता अहूजा

गोविंदा और सुनीता अहूजा के तलाक की खबरें फरवरी 2025 से चर्चा में हैं। सुनीता अहूजा ने कथित तौर पर दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि सब कुछ ठीक है और पुरानी बातों को उठाया जा रहा है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी कहा है कि सब कुछ ठीक हो रहा है और जल्द ही सब कुछ पता चल जाएगा। मगर बावजूद इसके सुनीता अपने कई इंटरव्यू में कहती दिखती हैं कि उन्हें भी गोविंदा के अफेयर की खबरों की सच्चाई जाननी है।

यह भी पढ़ें: ‘अब ये घुस के मारेगा’, रोहित शेट्टी को खूब पसंद आई ‘धुरंधर’, अक्षय खन्ना की एक्टिंग से हैरान हुए ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया के तलाक की खबरें जुलाई 2025 से चर्चा में हैं। हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं, जिससे उनके तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, सोहेल खतुरिया ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि यह सच नहीं है।

माही विज और जय भानुशाली

इन दोनों के तलाक की खबरें जुलाई 2025 से चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने 14 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है और तलाक के कागजात जुलाई-अगस्त 2025 में साइन और फाइनल कर दिए गए हैं। उनके तीन बच्चों की कस्टडी भी तय हो गई है। हालांकि दोनों ने इस पर कोई सफाई नहीं दी है, मगर माही विज ने जुलाई 2025 में एक इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर कहा था, “अगर ऐसा है भी, तो आपको बताने की क्या जरूरत है? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोगों को किसी के तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाना पड़ता है?”

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद फिर रिलीज हुई कल्ट क्लासिक ‘शोले’, अनकट वर्जन में देखें ओरिजिनल क्लाइमैक्स

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

इन दोनों की शादी 2021 में हुई थी, लेकिन अब उनके तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि वह अपने निजी जीवन के बारे में कोई बयान नहीं देना चाहती हैं और लोगों से अनुरोध किया है कि वे उनके नाम का इस्तेमाल कर झूठी खबरें न फैलाएं। मगर दोनों को लंबे समय से एक दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट में नहीं देखा गया है।

इनका हुआ ब्रेकअप

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की प्रेम कहानी 2023 में नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी “लस्ट स्टोरीज 2” के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया जब तमन्ना ने विजय को अपना “हैप्पी प्लेस” बताया। इसके बाद, विजय ने भी कई इंटरव्यू में तमन्ना के लिए अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि, मार्च 2025 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। विजय ने ब्रेकअप के बाद रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि अगर आप आइसक्रीम की तरह रिश्ते का आनंद लेते हैं, तो आप बहुत खुश रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी आपके सामने आए उसे स्वीकार करना और उसका आनंद लेना बेहतर है।

  • जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू का ब्रेकअप हो गया है। जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर फैजू को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी हैं। हालांकि, मिस्टर फैजू ने अभी तक जन्नत को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है।”