Top IMDB Rated Bhojpuri Movies List: 2024 खत्म होने वाला है। महज कुछ दिनों और भी वक्त बचा है, जिसके बाद नया साल 2025 शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड और साउथ की इस साल की टॉप फिल्मों के बारे में तो जान लिया लेकिन, क्या आपको पता भोजपुरी फिल्मों में किसका बोलबाला रहा। ये कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म टॉप पर है। उन्होंने IMDB की रेटिंग की लिस्ट में सभी को पछाड़ दिया है। लिस्ट में देखिए किसको मिले कितनी रेटिंगय…
आशिकी
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘आशिकी’ का इस साल 2024 में काफी बोलबाला देखने के लिए मिला। इसके जरिए दोनों की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ में देखा गया था। फिल्म इसी साल यूट्यूब पर रिलीज की गई थी। इसे IMDB की ओर से टॉप रेटिंग मिली है। इसे 10 में से 9.5 रेटिंग दी गई है। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसकी कहानी को खुद खेसारी ने लिखा था।
प्यार किया तो निभाना
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ साल 2021 में रिलीज की गई थी। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। फिल्म IMDB की टॉप रेटिंग वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पहली बार जब खेसारी और काजल का विवाद हुआ था तो इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को IMDB की ओर से 10 में से 9.4 रेटिंग मिली है।
वन मैन आर्मी
भोजपुरी के एक्शन हीरो प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) की फिल्म ‘वन मैन आर्मी’ इस लिस्ट पर तीसरे नंबर है। IMDB की ओर से इस मूवी को 9.1 रेटिंग मिली है।
लाडला 2
खेसारी लाल यादव और मेघाश्री स्टारर फिल्म ‘लाडला 2’ एक फैमिली ड्रामा मूवी है। इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। ऐसे में इस मूवी को आईएमडीबी की ओर से 10 में से 9 रेटिंग मिली है।
- विवाह 2
प्रदीप पांडे चिंटू, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘विवाह 2’ को साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसके बाद फिल्म को यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया, जहां पर इसने गर्दा उड़ा दिया। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी को आईएमडीबी की ओर से 10 में से 9 रेटिंग मिली है।
रंग दे बसंती
खेसारी लाल यादव की साल 2024 की विवादित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ भी IMDB की टॉप रेटिंग की लिस्ट में शामिल है। इस मूवी के टाइटल को लेकर काफी विवाद रहा था। फिल्म में रति पांडे और डायना खान जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। इसे 10 में से 8.9 रेटिंग दी गई है।
हम सूर्यवंशम हैं
भोजपुरी फिल्म ‘हम सूर्यवंशम हैं’ को 2022 में रिलीज किया गया था। इसके डायरेक्टर श्रीकुमार पांडे ने लिखा है। फिल्म में रवि शंकर मिश्रा, प्रियंका महाराज हैं। इसे IMDB की ओर से 10 में से 8.8 रेटिंग दी गई है।
मेहंदी लगाके रखना 2
प्रदीप पांडे चिंटू, ऋचा दीक्षित, अंजना सिंह, यश कुमार और पूनम दुबे स्टारर फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 2’ चर्चित फिल्मों में से एक रही हैं। इसे IMDB की लिस्ट में 10 में से 8.5 रेटिंग दी गई है।
चोरी-चोरी छुपके-छुपके
डायरेक्टर राजनीश मिश्रा की फिल्म ‘चोरी चोरी छुपके छुपके’ को साल 2021 में रिलीज किया गया था। इसे IMDB की ओर से 10 में से 8.4 रेटिंग दी गई है। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस सहर आफसा लीड रोल में थीं।
भोजपुरिया राजा
पवन सिंह और काजल राघावानी स्टारर फिल्म ‘पवन राजा’ को आईएमडीबी की ओर से 10 में से 8 रेटिंग दी गई है।
2024 के अंतिम पड़ाव में भोजपुरी इंडस्ट्री के इस साल के चर्चित सेलेब्स के बारे में पढ़े सकते हैं। कोई अपनी शादी को लेकर तो कोई पैरेंट्स बनने और कोई अन्य वजह से काफी लाइमलाइट में रहा।