साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में हैं। साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और धीरे-धीरे सभी नए साल 2025 की ओर आगे बढ़ रहे हैं। नए साल के साथ लोग नई उम्मीदें बनाए हुए हैं। ऐसे में साल 2024 किसी के लिए अच्छा रहा तो किसी के लिए खास नहीं रहा, जिसके लिए खास हीं रहा वो 2025 में कुछ अच्छे की उम्मीद कर रहा है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2024 कमाल का रहा है। साउथ और बॉलीवुड के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं, कौन सी फिल्में आईं और किसे अच्छा रिस्पांस मिला। ऐसे में हम आपको भोजपुरी की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस साल खूब बोलबाला रहा है। इस साल फीमेल ऑरिएंटेड फिल्मों को ज्यादा पसंद किया गया और ट्रेंड में भी रहीं। देखिए लिस्ट…
बड़की बहू छोटकी बहू
इस साल 2024 की भोजपुरी की टॉप फिल्मों की बात हो रही है तो इस लिस्ट में नंबर वन पर रानी चटर्जी की फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ रही। ये फिल्म सिनेमाघरों में तो धमाल मचाई ही साथ ही यूट्यब पर रिलीज होने के बाद लगातार महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही। इसमें रानी चटर्जी के साथ काजल राघवानी अहम रोल में थीं। ये अश्लीलता से परे एक फैमिली ड्रामा मूवी रही है। ये एक फीमेल ऑरिएंटेड फिल्म है।
दीदी नंबर 1
साल 2024 में रानी चटर्जी की ‘छोटकी बहू बड़की बहू’ की हिट के बाद एक और फिल्म रिलीज की गई थी, जिसका टाइटल ‘दीदी नंबर 1’ था। रानी की ये फिल्म भी फीमेल ऑरिएंटेड रही है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था। इसमें रानी ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर करीब 30 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसमें उनके साथ भोजपुरी के जाने-माने विलेन देव सिंह अहम भूमिका में थे। इसमें एक लड़की और उसके छोटे भाई-बहनों की कहानी को दिखाया गया है, जो कमाल की है।
चटोरी बहू
भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की फिल्म ‘चटोरी बहू’ भी इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। ये भी एक फीमेल ऑरिएंटेड फिल्म है। इसमें फीमेल एक्टर्स ही अहम भूमिकाओं में हैं, जिन्होंने अपनी अदायकी से फिल्म को हिट बनाया है। इसे यूट्यूब पर B4U Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 11 दिन पहले ही रिलीज किया गया और मूवी 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू भी मिले हैं। इसमें स्मृति सिन्हा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
विद्या
आम्रपाली दुबे की फीमेल ऑरिएंटेड फिल्म ‘विद्या’ इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस मूवी को यूट्यूब पर B4U Bhojpuri से रिलीज किया गया है। इसने यूट्यूब पर गर्दा ही उड़ा दिया है। इसकी कहानी प्रेरित करने वाली है। इसमें एक विद्या नाम की लड़की की स्टोरी को दिखाया गया है, जिसके पिता गरीबी के चलते दहेज नहीं दे पाते हैं तो उसकी शादी टूट जाती है। फिर वो लड़की मेहनत करती है और कलेक्टर बनकर पिता का नाम रोशन करती है। दहेज के खिलाफ कड़ा कदम उठाती है। इसे लोगों ने खूब पंसद किया है। इसे यूट्यूब पर 40 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दाग: एगो लांछन
भोजपुरी फिल्म ‘दाग: एगो लांछन’ महिला के स्वाभिमान की लड़ाई को दिखाती है। इसमें उनके साथ विक्रांत सिंह राजपूत और रितेश पांडे जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं। इसे 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। इसमें कमाल की कहानी देखने के लिए मिली है, जो कि आम्रपाली दुबे के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ये फीमेल ऑरिएंटेड फिल्म है।
कभी खुशी कभी गम
भोजपुरी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे, संचिता बनर्जी और कुणाल सिंह जैसे स्टार्स अहम रोल में थे। मूवी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला और इसे 4 महीनों में 58 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
प्रेम की पुजारन
खेसारी लाल यादव की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेम की पुजारन’ को भी इसी साल रिलीज किया गया। इसे यूट्यूब पर पांच महीनों में 54 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें यामिनी सिंह के साथ रक्षा गुप्ता भी अहम रोल में हैं। ये इस साल खेसारी की पॉपुलर फिल्मों में से एक रही है। इसे आप कैप्टेन विद हिट्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
ससुरा बड़ा सतावेला
भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इसमें महिलाओं के महत्व के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी हैं। इसमें चिंटू की शादी काजल से होती है और वो उनके पैर छूते नजर आते हैं, जिस पर काफी बवाल मचता है। ये एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा मूवी है। इसे एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म को तीन महीने में 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
निरहुआ हिंदुस्तानी 4
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ इस साल काफी चर्चा में रही। इसमें उनका एक गाना ‘मरून सड़िया’ था, जो काफी चर्चा में रहा है। गाने को मिलियन्स में व्यूज मिले और मिलियन्स में ही रील वायरल हुईं। ये गाना महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में रहा। इसकी वजह से फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ये फिल्म दिनेश लाल यादव निरहुआ की ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का सीक्वल है। इसके हर पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था और ठीक उसी तरह फिल्म के चौथे पार्ट पर भी लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया।
साजन
आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘साजन’ को भी इसी साल यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इसे थिएटर्स में तो लोगों ने पसंद किया साथ ही यूट्यूब पर भी लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। इसे 8 महीने में 12 मिलियन व्यूज से ज्यादा देखा जा चुका है। इस मूवी के जरिए प्रवेश लाल और आम्रपाली की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ में देखा गया था और लोगों ने इस पर जमकर प्यार लुटाया था।
इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप भोजपुरी की इस साल की बड़ी खबरों के बारे में भी पढ़ सकते हैं कि कौन किस वजह से चर्चा में रहा और क्या बड़ी घटनाएं हुईं। देखिए रिपोर्ट।
