साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में है। ये साल किसी के लिए बेहतर रहा तो किसी के लिए खास नहीं रहा। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहले से तो बेहतर ही रहा। इस साल कई बड़ी फिल्मों के नाम की चर्चा रही लेकिन, छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ऐसे में दिसंबर महीने में आपको 2024 की बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर डंका खूब बजा। इस लिस्ट में एक दो नहीं बल्कि 8 फिल्मों के नाम शामिल हैं। देखिए लिस्ट…

मुंज्या

2024 में छोटे बजट की हिट फिल्मों की चर्चा होती है तो इसमें पहला नाम ‘मुंज्या’ का आता है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। IMDB की मानें तो इसका बजट 30 करोड़ था और इसने इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा 121.4 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 126.2 करोड़ की कमाई कर बवाल ही मचा दिया था। इसका निर्देशन आदित्य आदित्य सरपोतदार ने किया था। फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह जैसे कलाकार अहम रोल में थे।

स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ इस साल की हिट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। IMDB की मानें तो इसका कुल बजट 105 करोड़ था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 852.4 करोड़ था। जबकि इंडिया में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 708.6 करोड़ का बिजनेस किया था। ये इंडिया सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म रही।

क्रू

करीना कपूर, कृति सेनन और तबू स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘क्रू’ का बजट 60 करोड़ था। IMDB की रिपोर्ट की मानें तो राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया में 96.8 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि वर्ल्डवाइड 151.6 करोड़ का बिजनेस किया था।

शैतान

काले जादू पर आधारित फिल्म ‘शैतान’ को निर्माण 95 करोड़ के बजट में किया गया था। इसमें अजय देवगन और आर माधवन जैसे स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही। IMDB की मानें तो इसने वर्ल्डवाइड 213.8 करोड़ और इंडिया में 176.2 करोड़ का बिजनेस किया था।

बैड न्यूज

तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। इसका बजट 80 करोड़ था। IMDB के अनुसार फिल्म ने इंडिया में 76.8 करोड़ की कमाई की थी और दुनियाभर में इसने 113.6 करोड़ का बिजनेस किया था।

आर्टिकल 370

यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का बजट महज 40 करोड़ था। जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 104.8 करोड़ का बिजनेस किया था। इतना ही नहीं, अगर IMDB की मानें तो इसने इंडिया में 92.2 करोड़ की कमाई की थी। ये साल की हिट फिल्मों में से एक रही है।

श्रीकांत

राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘श्रीकांत’ एक बायोग्राफिकल फिल्म थी। इसका बजट 45 करोड़ था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 60.6 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि इंडिया में फिल्म ने 57.2 करोड़ की कमाई की थी।

मडगांव एक्सप्रेस

दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका बजट 35 करोड़ था जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 46.8 करोड़ और इंडिया में 43.4 करोड़ का बिजनेस किया था। इसका निर्देशन कुणाल खेमू ने किया था।

आपने इस साल की छोटे बजट की बॉलीवुड की हिट फिल्मों के बारे में तो पढ़ लिया। इसके साथ ही आप इस साल की बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों के बारे में भी यहां पढ़ सकते हैं।