Look Back 2023 Bhojpuri Stars: साल 2023 का अंत होने वाला है। ये साल अपने अंतिम पड़ाव पर है। किसी के लिए ये साल अच्छा साबित हुआ तो किसी के लिए ये कुछ खास नहीं रहा। किसी ने इस साल अच्छी यादें बटोरीं तो किसी ने बुरी। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड नहीं बल्कि भोजपुरी के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। इसमें खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) और समर सिंह (Samar Singh) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। कोई पर्सनल तो कोई अपने बयानों की वजह सुर्खियों में रहा है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच खत्म हुई दुश्मनी

इस लिस्ट की शुरुआत हम भोजपुरी के दो दिग्गजों खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से करते हैं। इनकी अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है। पवन और खेसारी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इनके बीच जुबानी जंग खूब देखने के लिए मिली। विवाद इतना बढ़ गया था कि ये मर्दानगी तक पहुंच गया था। इनके फैंस तक आपस में भिड़ने लगे थे। ऐसे में रवि किशन ने इनके बीच इस साल एक अवॉर्ड शो में दोस्ती कराई और सभी गिले-सिकवे मिटाकर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक

पवन सिंह एक और वजह से काफी चर्चा में रहे। उनके गाने और फिल्में तो सुर्खियों में रहीं मगर पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की वजह से वो कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में रहे। दूसरी वाइफ के साथ एक्टर के रिश्ते काफी समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। ज्योति ने एक्टर पर मारपीट से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ तलाक के बदले खर्चे की भी मांग की थी।

अक्षरा सिंह को लेकर ज्योति सिंह ने खोला राज

जब पवन सिंह की चर्चा हो तो अक्षरा सिंह की क्यों ना। वो भी इस साल जहां अपने प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में रहीं वहीं, पावरस्टार की वाइफ ज्योति सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्हें लेकर खुलासा किया था कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है। इस पर अक्षरा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

रानी चटर्जी ने भोजपुरी एक्ट्रेस पर उठाए सवाल

वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो इस साल भोजपुरी एक्ट्रेस पर सवाल उठाए जाने को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने इंडस्ट्री में काम को लेकर कहा था कि उन्हें यहां 20 साल हो गए हैं और एक्ट्रेस को लगने लगा है कि उन्हें भी शादीशुदा सुपरस्टार को डेट करके अपना कुछ योगदान देना चाहिए। भोजपुरी एक्ट्रेस का मानना है कि कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन यहां किसी को इस चीज की परवाह नहीं है। हालांकि, रानी ने इस बात को किसके लिए कहा ये साफ नहीं हुआ था। लेकिन, ये बात जरूर साफ हो गई थी कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिए भोजपुरी एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाए थे।

काजल राघवानी

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इस साल 2023 में दो वजहों से चर्चा में रहीं। पहला प्रदीप पांडे चिंटू के साथ अफेयर और दूसरा खेसारी के साथ दोस्ती को लेकर। खेसारी और काजल का जब विवाद हुआ तो उनका नाम प्रदीप पांडे चिंटू से जुड़ा। कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स करते देखा गया, जिससे उनके रिलेशनशिप को हवा मिली। दोनों ने साथ में ‘पड़ोसन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वहीं, 2023 में खेसारी और काजल के बीच विवाद खत्म हुआ। इनके बीच एक बार फिर से दोस्ती वाला रिश्ता देखने के लिए मिला। एक्ट्रेस ने खेसारी को जन्मदिन भी विश किया था। एक अवॉर्ड शो में भी उन्हें साथ में देखा गया था।

प्रियांशु सिंह ने बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह 2023 में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें उनका बॉयफ्रेंड और को-एक्टर लगातार शादी का झांसा देता रहा और उनका शोषण करता रहा। उसे उन्होंने जेल भिजवा दिया था।

समर सिंह गए जेल

इसके साथ ही भोजपुरी के देसी स्टार कहे जाने वाले एक्टर समर सिंह (Samar Singh) इस साल एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस की वजह से चर्चा में रहे। एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद उनके परिवार वालों ने समर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाग उन्हें यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वो जेल में थे, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल से बेल मिल गई है और एक बार फिर से अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। समर और आकांक्षा के अफेयर की चर्चा भी खूब रही है। आकांक्षा ने वैलेंटाइन्स डे 2023 के मौके पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने समर को ‘हबी’ बताया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।