XXX Uncensored Trailer Out: लॉकडाउन की वजह से सब अपने अपने घरों में हैं। वहीं ओटीटी प्लैटफॉर्म ने अपने मनोरंजन के द्वार खोल दिए हैं। एक से बढ़कर एक सीरीज डिजिटल प्लैटफर्म पर देखने को मिल रही है। अपनी-अपनी पसंद के अनुसार दर्शक ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ऑल्ट बालाजी में XXX अनसेंसर्ड सीरीज का ट्रेलर सामने आया है।
xxx 2 सीरीज को ऑनलाइन देखा जा सकता है। 10 अप्रैल को इस सीरीज की स्ट्रीमिंग की जा रही है। 8 अप्रैल को xxx के ट्रेलर को रिलीज कर जानकारी दी गई। इंस्टाग्राम पर भी इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। हमेशा की तरह की इस ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में प्यार मोहब्बत और धोखे को काफी बोल्ड अंदाज में पेश किया गया है। फिल्मी सुपरस्टार, शातिर लड़की के बीच इस एरोटिक कहानी को दर्शाया गया है।
एकता कपूर अपने बोल्ड कंटेंट्स के लिए जानी जाती हैं। एक से बढ़कर एक ओटीटी प्लैटफॉर्म शोज के जरिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=uv-eCto2JpQ
इससे पहले XXX सीजन 2 आया था। इस सीरीज को भी काफी पसंद किया गया था। पारस तोमर भी इस सीरीज में नजर आए थे। इसमें कॉलेज लाइफ और तीन दोस्तों की कहानी के इर्द गिर्द एरॉटिक सीन क्रिएट किए गए थे।
एकता कपूर को लेकर हाल ही में शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने तंज कसा था। दरअसल, एकता कपूर ने बीआर चोपड़ा की महाभारत के बाद एक बार फिर से टीवी पर महाभारत लाने की घोषणा की थी। पात्रों के कपड़ें और महाभारत में झेड़छाड़ को लेकर मुकेश खन्ना ने गुस्सा व्यक्त किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के लिए कहा था कि उन्होंने महाभारत का हत्या कर दी।