Angrezi Medium :  इरफान खान, राधिका मदान, करीना कपूर की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ ऑनलाइन रिलीज कर दी गई है। अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में आई थी। लंबी बीमारी से जंग जीत कर इरफान खान ने इस फिल्म में काम किया, फिल्म रिलीज भी हुई और कुछलोगों ने देखी। जिन्होंने देखी उन्हें पसंद भी आई।

लेकिन अचानक इस फिल्म को कोरोना वायरस के पड़ रहे प्रभावरूपी प्रकोप ने जकड़ लिया। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से इरफान की अंग्रेजी मीडियम को कमाई करनपे का मौका ही नहीं मिल पाया। तेजी से पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रही महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने सिनेमाघरों और पीवीआर को बंद करवा दिया था।

कहा जा रहा था सब कुछ ठीक होने के बाद दोबारा फिल्म अंग्रेजी मीडियम को रिलीज किया जा सकता है। लेकिन ऐसा मुमकिन होता नहीं दिखा। इसके बाद अब जाकर इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया गया है। अब घर बैठे दर्शक अपने फोन, लैपटॉप औऱ टीवी के जरिए ‘अंग्रेजी मीडियम’ को एचडी प्रिंट में देख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है सिर्फ हॉटस्टार डाउनलोड करना है। अगर हॉटस्टार पर आपका अकाउंट है तो @DisneyplusHSVIP पर आप इस फिल्म को आप देख सकते हैं।

बताते चलें, कोरोना वायरस की वजह से मोदी सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया हुआ है। देश 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड से गुजर रहा है। आम लोगों से लेकर नेता-अभिनेता भी अपने अपने घरों में लॉकडाउन हैं। कई सेलेब्स के इस बीमारी से संक्रमित होने की खबरें भी आई हैं। विदेश के कई नामी गिरामी अदाकार औऱ निर्देशक इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कनिका कपूर और चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के प्रोड्यूसर की बेटी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं।