Mahendra Singh Dhoni Film Production House Rumors: बी-टाउन में चर्चा तेज है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी जल्द ही फिल्मों का निर्माण करते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ प्रोजेक्ट्स पर हामी भरी है, जिन्हें वह इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माताओं के साथ बनाना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो- ”धोनी को हमेशा से ही फिल्मों में दिलचस्पी रही है। वह बॉलीवुड प्रेमी भी हैं। जब नीरज पांडे ने उनकी बायोपिक एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का निर्माण किया था, उस वक्त धोनी को फिल्मी दुनिया को और करीब से जानने का मौका मिला था। धोनी को अपने जीवन पर आधारित फिल्म पसंद भी आई। तभी से धोनी फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने का मौका तलाश रहे थे।”
फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्मी दुनिया में एंट्री का उन्हें अच्छा मौका मिला है। जॉन अब्राहम समेत कई स्टार्स धोनी के करीबी भी हैं। अफवाह है कि धोनी अपनी फिल्म में जॉन अब्राहम को साइन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक धोनी ने इस मामले पर कोई भी बयान नहीं दिया है।
https://www.instagram.com/p/BxHZXhrlCH1/
बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से टीम या फिर परिवार संग तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। धोनी के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। धोनी के अलावा उनकी बेटी जीवा धोनी भी अपनी क्यूटनेस के चलते लाइमलाइट में छाई रहती हैं। जीवा को भी सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
(और Entertainment News पढ़ें)