Sunjay Kapoor Family Tree: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून की रात निधन हो गया। जैसे ही यह खबर सामने आई हर कोई इसे सुन हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि निधन के दौरान वह यूके में थे और पोलो खेल रहे थे। जब वह पोलो खेलते समय घोड़े पर सवार थे, तो उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और फिर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। तुरंत ट्रीटमेंट मिलने के बावजूद भी बिजनेसमैन को बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर का निधन सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि बिजनेस जगत के लिए भी एक बड़ा झटका है। हालांकि, अभी तक संजय के परिवार ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनकी कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि अब उनके परिवार में कौन है, उनकी वाइफ के बारे में, बिजनेस और एजुकेशन के बारे में सब कुछ।

Ahmedabad Plane Crash: ‘टेकऑफ के बाद…’, क्यों हुआ अहमदाबाद प्लेन क्रैश? यूट्यूबर गौरव तनेजा ने जताई बड़ी आशंका

देश-विदेश से की संजय कपूर ने पढ़ाई

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर काफी पढ़ें लिखे थे, उन्होंने सबसे पहले देहरादून के द दून स्कूल से लेकर मुंबई के द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश चले गए। उन्होंने लंदन से कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी और एचआर में बीबीए किया था। सिर्फ इतना ही नहीं, संजय ने एमआईटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से प्रेस्टीजियस एग्जीक्यूटिव कोर्स किए। उनकी इन योग्यताओं ने एक बिजनेस लीडर के रूप में उनके कौशल को और निखारा।

पढ़ाई के बाद संभाला बिजनेस

संजय कपूर ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता का बिजनेस संभाला। दरअसल, उनके पिता सुरिंदर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में अग्रणी थे। उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता है। संजय ने साल 2003 में अपने पिता की कंपनी जॉइन की और फिर ऑटोमोटिव की दुनिया में ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

संजय कपूर की वाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से 1996 में हुई। हालांकि, दोनों के रास्ते साल 2000 में अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और इंडस्ट्री में छा गए। एक्ट्रेस संग भी उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के दौरान एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसका बाद संजय ने तीसरी शादी साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेवा से की।

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर क्या करते थे? जानें किस बिजनेस से कर रहे थे हजारों करोड़ की कमाई, Forbes के अरबपतियों में नाम

संजय कपूर के बच्चे

अब संजय कपूर के बच्चों की बात करें, तो उनकी पहली वाइफ से उन्हें कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। वहीं, प्रिया सचदेवा की पहले से एक बेटी थी, जिसका नाम सफीरा चटवाल है। ऐसे में संजय और प्रिया की शादी होने के बाद वह सफीरा के स्टेप फादर बन गए। फिर प्रिया और संजय ने साल 2018 में अपने बेटे अजारियस का स्वागत किया। ऐसे में संजय कपूर के चार बच्चे हैं।

पोलो खेलने के शौकीन थे संजय कपूर

जिस खेल को खेलते हुए संजय कपूर का निधन हुआ, उसी पोलो के वह काफी शौकीन थे। उन्हें अकसर पोलो खेलते और घोड़ों के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता था और अब उसी पोलो को खेलते हुए उनकी जान चली गई।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का हुआ निधन, एक्टर ने जताया दुख

कितनी है संजय कपूर की नेट वर्थ

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और फोर्ब्स 2025 के आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 1.1 बिलियन यूएस डॉलर थी। उनकी भारत और विदेशों में प्रीमियम प्रॉपर्टीज थीं। इसके अलावा उन्होंने टेक और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप्स में उनका निवेश था। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें

संजय ने निधन से पहले किया था ये आखिरी ट्वीट

संजय कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और वहां देश-विदेश से जुड़े कई मुद्दों पर अपना रिएक्शन भी देते थे। अपने निधन से चंद घंटों पहले उन्होंने एक्स हैंडल पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश को लेकर ट्वीट किया था और अपना दुख जाहिर किया। इसके अलावा उन्होंने चार दिन पहले एक ऐसा पोस्ट किया, जो उनकी मौत के बाद वायरल हुआ। उस पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा ये यहां क्लिक करके पढ़ें

करीना कपूर और मलाइका पहुंचीं करिश्मा के घर

संजय कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर, उनके पति अभिनेता सैफ अली खान, एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा इस दुख की घड़ी में करिश्मा को संभालने के लिए उनके घर पहुंचीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हुआ, जिसमें वह अपना चेहरा छुपाते हुए कार के अंदर बैठती हुई नजर आईं।