CineCrime: मशहूर अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में अदालत ने सौतेले पिता को दोषी पाया था, और आज 24 मई 2024 को इस केस का फैसला आ गया है। अदालत ने दोषी परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है।

लैला खान का सौतेला पिता है परवेज टाक

लैला खान का मर्डर करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सौतेला पिता परवेज टाक है। परवेज ने लैला की मां से तीसरी शादी की थी। मगर परवेज न सिर्फ लैला खान की बल्कि उसकी मां और चार-भाई बहनों को भी मौत के घाट उतार दिया था। ये घटना साल 2011 की है। परवेज ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित लैला खान के बंगले में ही उनकी और उनके परिवार की हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने पहले अपनी पत्नी और फिर अपने सौतेले बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। जांच के दौरान बंगले से सड़े-गले शव बरामद हुए थे। परवेज खान ने बाद में कबूल किया था कि उसने प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद के बाद लैला खान और उसके परिवार का मर्डर कर दिया था।

छुट्टियां मनाने गई थीं लैला खान, हो गईं गायब

लैला खान परिवार के साथ छुट्टियां मनाने अपने फॉर्म हाउस गई थीं उन्हें क्या पता था कि ये उनकी आखिरी छुट्टियां होने वाली हैं। जब लैला खान अचानक गायब हो गईं तो लोग परेशान हो गए, हर जगह लैला और उनके परिवार की खोजबीन की गई। 11 महीने की जांच के बाद पुलिस को लैला खान के फॉर्म हाउस से उनके और उनके परिवार के कंकाल मिले तो हर कोई सन्न रह गया।

राजेश खन्ना ने किया था लैला खान को लॉन्च

लैला खान मूल रूप से पाकिस्तानी थीं और उनका असली नाम रेशमा खान। लैला फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए भारत आ गईं। लैला ने राजेश खन्ना की फिल्म ‘वफा’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके राजेश खन्ना के साथ कई बोल्ड सीन थे, फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन लैला खान की बोल्डनेस की चर्चा जरूर होने लगी। इसके बाद उन्हें काम मिलना भी शुरू हो गए थे।

सौतेले पिता ने क्यों किया मर्डर?

लैला खान एक और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और फिर 30 जनवरी 2011 को छुट्टियां मनाने अपने फॉर्म हाउस चली गईं। यहांल लैला अपनी मां सेलिना, बड़ी बहन हश्मीना और दो जुड़वा भाई बहनों के साथ पहुंची थीं। ये जगह मुंबई से 126 किलोमीटर दूर इगतपुरी में था। इसके बाद से लैला को कोई पता नहीं चल रहा था, काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनका मर्डर हो गया है।