Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev Kapur Kon Hai: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। एएनआई के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई, वो लंदन में थे और पोलो खेलते वक्त उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जो उनके विंड पाइप में चली गई, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। ज्यादातर लोग संजय कपूर को करिश्मा कपूर के कारण जानते हैं, जबकि उनसे तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है। इस खबर में हम आपको संजय की पत्नी प्रिया सचदेव के बारे में बताने जा रहे हैं।
संजय कपूर ने करिश्मा कपूर के साथ साल 2003 में शादी की थी, उनकी शादी बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग्स में से एक थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं समायरा और कियान। उनकी बेटी का जन्म 2005 में हुआ था और बेटे का जन्म 2011 में हुआ था, हालांकि इनका साथ जिंदगी भर का नहीं था। साल 2014 में इनके रिश्ते में आई दरार को लेकर खबर आने लगी और 2016 में दोनों अलग हो गए।
एक साल बाद ही संजय ने प्रिया से की शादी
करिश्मा से तलाक के बाद ही संजय का नाम दिल्ली बेस्ड मॉडल प्रिया सचदेव से जुड़ने लगा और उनके अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गईं। दोनों ने साल 2017 में शादी की और कुछ समय बाद उनका एक बेटा हुआ। प्रिया केवल एक मॉडल नहीं हैं, वो बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया दिल्ली की जानी मानी सोशलाइट हैं और उनके पिता दिल्ली के एक बड़े कार डीलर हैं। प्रिया ने शोबिज की दुनिया में कदम रखने से पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस की पढ़ाई की थी। इसके बाद वो एंटरटेनमेंट की दुनिया में आईं।
साल 2005 में की थी फिल्म
प्रिया मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम रही हैं, मगर उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। उनका बॉलीवुड करियर बहुत बड़ा नहीं रहा, लेकिन वो साल 2005 में आई फिल्म Neal ’n’ Nikki में नजर आ चुकी हैं। उन्हें उदय चोपड़ा की प्रेमिका का रोल निभाया था।
संजय कपूर से की थी दूसरी शादी
प्रिया की शादी संजय कपूर से पहले अमेरिकी होटल व्यवसायी और अभिनेता विक्रम चटवाल से हुई थी। दोनों ने 2006 में शादी की और उनकी एक बेटी सफीरा चटवाल भी हुई। हालांकि, 2011 में उनका तलाक हो गया। प्रिया, संजय से शादी करने से पहले एक बेटी की मां रही हैं तो वो संजय और करिश्मा के बच्चों के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर संजय और करिश्मा के बच्चों के साथ भी कई तस्वीरें हैं।