Who Is Seema Singh: बीती रात एक फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को स्पॉट किया गया। ये फंक्शन अंबानी या फिर मनीष मल्होत्रा के नहीं बल्कि सीमा सिंह के घर हुआ। उनकी बेटी मेघना सिंह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जिसकी संगीत सेरेमनी बीती रात ही मुंबई में ऑर्गेनाइज की गई थी। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इसमें 90s की हसीनों ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज का जलवा बिखेरा। फंक्शन में बी-टाउन से शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से लेकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), करण जौहर (Karan Johar), शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), सुष्मिता सेन जैसे सितारों ने शिरकत की थी। ऐसे में चलिए बताते हैं सीमा सिंह कौन हैं।

सीमा सिंह का कनेक्शन बिहार के जहानाबाद से है। वो संप्रदा सिंह और वासुदेव नारायण सिंह की बहू हैं। दोनों लोग अल्केम लैबोरेट्रीज नाम की एक कंपनी के प्रमोटर हैं। वर्तमान समय में इस कंपनी की बागडोर सीमा सिंह के हाथ में ही है। अल्केम लैबोरेट्रीज एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है, जो कि भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है।

185 करोड़ का घर खरीदकर बटोरी थी लाइमलाइट

सीमा सिंह लाइमलाइट में तब आईं जब उन्होंने शाहरुख खान के बंगले मन्नत के मुकाबले का घर खरीदा था। सीमा ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक शानदार पेंटहाउस खरीदा था, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपए बताई गई थी। उस समय वो अपने इस पेंटहाउस को लेकर काफी खबरों में रही थीं। चर्चा रही थी कि उनके घर की कीमत शाहरुख खान के बंगले से महज 15 करोड़ रुपए कम है। इतना ही नहीं, शानदार घर के साथ ही सीमा को उनकी लैविश लाइफ के लिए भी जाना जाता है। उनके पास 9 गाड़ियों की पार्किंग का स्पेस भी है।

बेटी के फंक्शन में 90s की इन हसीनाओं का दिखा जलवा

बहरहाल, अगर सीमा सिंह की बेटी मेघना के संगीत सेरेमनी की बात की जाए तो इसमें 90s की एक्ट्रेस का जबरदस्त जलवा देखने के लिए मिला। इस पार्टी में सुष्मिता सेन और शिल्पा शेट्टी ने सारी लाइमलाइट चुराई। इन सभी एक्ट्रेसेस को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया, जिसमें उनका लुक देखते ही बना। इसके अलावा फंक्शन में आज के दौर की एक्ट्रेस वाणी कपूर को भी देखा गया। उन्होंने भी ब्लैक कलर की साड़ी में कमाल की लुक फ्लॉन्ट किया। वहीं, अर्जुन कपूर, करणवीर मेहरा, और करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर जैसे सेलेब्स ने भी पहुंचकर पार्टी में चार चांद लगा दिए। इस दौरान शाहिद कपूर को भी स्पॉट किया गया, जो डीजे पर थिरकते हुए भी दिखे।

4 साल में टूटा पहली पत्नी से रिश्ता, फिर तलाकशुदा एक्ट्रेस से हुआ प्यार तो 400 साल पुराने मंदिर में रचाई शादी, ये है फेमस एक्टर की लव स्टोरी