Saloni Gaur Wedding Pics: इन दिनों यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का जलवा खूब देखने के लिए मिल रहा है। बिग बॉस के ओटीटी सीजन में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान जैसे कंटेस्टेंट्स का जलवा देखने के लिए मिला था। इसके बाद से फेमस यूट्यूबर्स काफी चर्चा में आ गए। इसी में से एक सलोनी गौर हैं, जो इन दिनों अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने जर्नलिस्ट रजत सेन के साथ सात फेरे लिए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें दुल्हन के जोड़े में काफी पसंद किया जा रहा है। कपल को गौहर खान जैसे सेलेब्स ने बधाई भी दी है।
सलोनी गौर ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके दी है। उन्होंने 20 अक्टूबर, 2023 को रजत सेन के साथ सात फेरे लिए हैं। उन्होंने वेडिंग फोटोज को शेयर कर शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हमारे माता-पिता ने ‘हां’ कह दिया और दादी ने कहा, ‘करनी तो तुझे अपने मन की ही है।’
कौन हैं सलोनी गौर?
सलोनी गौर एक फेमस कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें बतौर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी जाना जाता है। वो अधिकतर लेटेस्ट स्टाइल ट्रेंड्स, फैशनेबल आउटफिट्स और नई प्लेस एक्सप्लोर करती हैं, जिनके वीडियोज उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देखा जा सकता है। उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके पास 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सलोनी गौर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। उन्हें फिटनेस फ्रीक भी कहा जाता है। वो खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहती हैं, जिसके वो कई बार वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। महज 22 साल की उम्र में ही वो काफी पॉपुलर हैं।
कितनी है सलोनी की नेटवर्थ?
बहरहाल, अगर सलोनी गौर की नेटवर्थ की बात की जाए तो वो ना केवल अपने शॉर्ट वीडियोज से बल्कि एड और प्रमोशन वीडियोज से भी अच्छा खासा पैसा कमाती हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सलोनी एक महीने में 40-50 हजार कमा लेती हैं। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 20-30 लाख रुपए बताई जाती है।