भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश हाल ही में एक साथ देखे जाने के की वजह से चर्चा में हैं। साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान दोनों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई। यह पहली बार नहीं है जब दोनों को एक साथ देखा गया हो, लेकिन इस बार चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि हाल ही में युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हुआ है।
कौन हैं आरजे महवश?
आरजे महवश का जन्म अलीगढ़ में हुआ और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। महवश ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की और रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम का हिस्सा भी रही हैं। उनकी खूबसूरत आवाज़ ने उन्हें जल्द ही एक लोकप्रिय आरजे बना दिया।
महवश सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वह जल्द ही एक अमेज़न मिनी शो में भी नजर आने वाली हैं।
क्या युजवेंद्र चहल को डेट कर रही हैं आरजे महवश?
युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, इस बारे में किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। चहल को हाल ही में आरजे महवश के साथ भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में देखा गया, जिससे उनके बीच रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। महवश ने इस मैच के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “कहा था ना जिता के आऊंगी?? मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं!” इस पोस्ट में उनके साथ चहल भी नजर आ रहे थे जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। इसके अलावा, अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी दुबई में इस मैच के दौरान मौजूद थे और उन्होंने चहल और महवश के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
क्रिसमस 2024 से शुरू हुईं अफवाहें
चहल और महवश को पहले भी एक साथ देखा गया था। खासतौर पर 2024 के क्रिसमस के दौरान महवश ने चहल और कुछ अन्य लोगों के साथ तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। सोशल मीडिया पर उस वक्त भी काफी चर्चा हुई कि चहल और महवश का अफेयर चल रहा है।
महवश ने अफवाहों पर क्या कहा?
जब अफवाहें बहुत ज़्यादा बढ़ गईं, तो महवश ने आगे आकर बयान दिया। उन्होंने इन सभी खबरों को “निराधार” बताया और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “इंटरनेट पर कुछ लेख और अटकलें घूम रही हैं। यह देखना वाकई मज़ेदार है कि ये अफ़वाहें कितनी बेबुनियाद हैं। अगर आप किसी अपोजिट जेंडर के व्यक्ति के साथ देखे जाते हैं, तो क्या इसका मतलब है कि आप उनसे डेटिंग कर रहे हैं?” उन्होंने आगे कहा, “लोगों को मुश्किल समय में अपने दोस्तों और परिवार के साथ शांति से रहने दें।”
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की दोस्ती को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महवश के अनुसार, यह सिर्फ एक दोस्ती है और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर फैंस कुछ और ही कह रहे हैं।