Deepika Padukone and Ranveer Singh Net Worth: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। आज वो इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके पास खूब दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। वहीं, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी उनसे जरा भी कम नहीं हैं। रणवीर और दीपिका दोनों ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कपल की ज्वॉइंट नेटवर्थ 745 करोड़ रुपए है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि दोनों में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है।
रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। वहीं, जब उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्मों में करियर की शुरुआत की तो पहली ही फिल्म हिट हो गई थी। फिल्मों में आने से पहले एक्टर ने कंटेंट राइटर की भी नौकरी की थी। कंटेंट राइटिंग कर चंद पैसे कमाने वाले रणवीर सिंह आज फिल्मों से मोटी रकम लेते हैं। वो इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 30-40 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वो फिल्मों में 14 सालों से एक्टिव हैं।
रणवीर सिंह अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन के लिए काफी पॉपुलर हैं। वो फिल्मों के अलावा ऐड्स से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। रणवीर सिंह पेप्सी, चिंग्स, मान्यवर, बिंगो और Head & Shoulders जैसे ब्रैंड्स एंडोर्समेंट से मोटी रकम कमाते हैं। रणवीर के पास मुंबई के बांद्रा में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट भी है। ये शाहरुख खान के मन्नत के पास बसा है और इस अपार्टमेंट की कीमत 119 करोड़ रुपए है। सेलिब्रिटी नेटवर्थ की मानें तो रणवीर सिंह की नेट वर्थ करीब 245 करोड़ रुपए है।
रणवीर से दोगुनी है दीपिका की नेटवर्थ
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे महंगी और टॉप अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पिछला साल 2023 एक्ट्रेस के लिए काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्में में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘सिंघम अगेन’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाली है। इन दिनों दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को भी खूब इन्जॉय कर रही हैं। अब अगर दीपिका की कमाई की बात की जाए तो फिल्मों के अलावा दीपिका ने कई स्टार्टअप में भी इनवेस्ट किया है और उससे मोटी कमाई करती हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण एक महीने में 3 करोड़ की कमाई करती हैं। इस लिहाज से एक्ट्रेस एक साल में करीब 40 करोड़ रुपए कमाती हैं। वहीं, अगर उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो दीपिका की नेटवर्थ पति रणवीर सिंह से दोगुनी है। उनकी नेटवर्थ करीब 500 करोड़ है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस एक एंडोर्समेंट के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।