बॉलीवुड के ‘किंग’ यानी शाहरुख खान 3 दशक से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनका अभिनय, उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है। ‘बादशाह’ उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके फैंस सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। खासतौर पर लड़कियां तो उनके चार्म पर मरती हैं। किंग आम इंसान हो या कोई सेलेब्स जिससे भी मिलते हैं, बेहद ही सादगी से मिलते हैं और उन्हें ऐसा फील करवाते हैं, जैसे वही खास है।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया। दरअसल, एक तुर्की अभिनेत्री Hande Ercel ने उन्हें लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे पढ़ने के बाद अब उनके चाहने वाले खफा हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि Hande Ercel ने आखिर ऐसा क्या कहा।

यह भी पढ़ें: ‘फिर से हिंदू बनने के बारे में…’, अनूप जलोटा ने एआर रहमान को दी अजीब सलाह, बोले- अगर उन्हें लगता है कि…

शाहरुख खान को लेकर क्या बोलीं Hande Ercel

बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में जॉय तुर्की अवॉर्ड्स 2026 के लिए रियाद पहुंचे थे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो में देखने को मिला कि Hande Ercel ऑडियंस साइड में बैठकर अपने फोन से स्टेज का वीडियो बना रही हैं और स्टेज पर शाहरुख खान किसी को अवॉर्ड देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि Hande किंग खान का वीडियो बना रही हैं और उन्हें शाहरुख की फैन बुलाने लगे।

यह बात शायद Hande Ercel को पसंद नहीं आई। फिर जब इसकी ज्यादा चर्चा हुई, तो Hande ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने स्टेज पर मौजूद शाहरुख खान की तस्वीर शेयर की और उस तस्वीर पर ऐरो बनाते हुए लिखा, “ये अंकल कौन हैं? मैं सिर्फ अपनी दोस्त अमीना को कैप्चर कर रही थी। मैं शाहरुख खान की फैन नहीं हूं, प्लीज ये गलत जानकारी फैलाना बंद करें।” इसके बाद Hande की पोस्ट वायरल हो गई और वह चर्चा में आ गईं।

कौन हैं Hande Ercel?

अब बात आती है कि आखिर Hande Ercel कौन हैं। तो आपको बता दें कि वह तुर्की अभिनेत्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल्स में से एक हैं। सबसे पहले उन्हें एक हिट तुर्की टेलीविजन ड्रामा से पहचान मिली। वहीं, यूरोप, मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया में उनके काफी फैन हैं। Hande ने Güneşin Kızları में काम करने के बाद तुर्की के घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

इसके बाद Ask Laftan Anlamaz से उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी और बढ़ गई, जिसमें उनके परफॉर्मेंस ने पूरे एशिया और मिडिल ईस्ट में उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई। फिर एक्ट्रेस ने Sen Cal Kapımı में काम किया, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली तुर्की सीरीज में से एक बन गई। शो के अलावा Hande फिल्मों और बड़े फैशन कैंपेन में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अहान शेट्टी ने कमेंट किया तो…’, ‘बॉर्डर 2’ देखने के लिए जीजा केएल राहुल ने की ये मांग, ससुर सुनील शेट्टी ने दिया जवाब