नया साल शुरू होते ही कई लोगों के लव अफेयर्स की खबरें उड़ने लगी हैं। पहले दिशा पाटनी और तलविंदर को लेकर खबर आई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अब नोरा फतेही भी इसी कारण से सुर्खियों में आ गई हैं। नोरा फतेही को लेकर हाल ही में अटकले लगाई जा रही हैं। उनका नाम मोरक्को के फुटबॉल स्टार अशरफ हकीमी के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, नोरा या अचरफ किसी ने भी इन अफवाहों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों के कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा तेज हो रही है।
क्यों उड़ी नोरा फतेही- अशरफ हकीमी के अफेयर की खबरें?
दोनों के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब नोरा फतेही अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस के दौरान मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मैच देखने के लिए मोरक्को पहुंचीं। रेडिट यूजर्स ने नोटिस किया कि अशरफ हकीमी ने उसी मैच से जुड़ी नोरा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था। सोशल मीडिया पर हुई यही एक छोटी-सी इंटरैक्शन दोनों के बीच संभावित रोमांटिक रिश्ते को लेकर अटकलों की वजह बन गई है।
नोरा ने भी दिया था हिंट
सिर्फ कारण ये ही नहीं है, बल्कि इन अटकलों को और हवा तब मिली जब यह बात सामने आई कि नोरा फतेही ने एक पुराने इंटरव्यू में अशरफ हकीमी उनके पसंदीदा फुटबॉलर बताया था। इस बयान ने दोनों के बीच संभावित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया।
कौन हैं अशरफ हकीमी?
अशरफ हकीमी दुनिया के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह इस समय पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए खेलते हैं। हकीमी उस PSG टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, जिसने पिछले साल यूईएफए चैंपियंस लीग में खिताब जीता और साथ ही फ्रेंच लीग का टाइटल भी अपने नाम किया। PSG से पहले अशरफ इंटर मिलान, बोरुसिया डॉर्टमुंड और रियल मैड्रिड जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके हैं। स्पेन के मैड्रिड में जन्मे हकीमी ने रियल मैड्रिड अकादमी से फुटबॉल की ट्रेनिंग ली और अपनी मेहनत व प्रदर्शन के दम पर खुद को दुनिया के टॉप फुटबॉलरों की लिस्ट में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: ‘कल आ जाओ’, तमाम लोगों की चीटिंग के खुलासे के बीच केआरके की चैट भी हुई वायरल
अशरफ हकीमी हैं तलाकशुदा
अशरफ हकीमी की निजी जिंदगी की बात करें तो वह पहले स्पेनिश अभिनेत्री हिबा अबूक से शादीशुदा थे। दोनों की शादी 2020 से 2023 तक चली और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। अलगाव के समय हिबा अबूक पर यह आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने हकीमी की संपत्ति और दौलत का आधा हिस्सा मांगा है। हालांकि, बाद में ये सभी दावे फर्जी खबरें साबित हुए।
नोरा से छोटे हैं अशरफ हकीमी
दोनों की उम्र को लेकर भी चर्चा हो रही है कि अशरफ हकीमी, नोरा से बड़ी हैं। अशरफ का जन्म 4 नवंबर, 1998 को हुआ था, जिससे 2025 तक उनकी उम्र 27 वर्ष हो जाएगी, वहीं नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी, 1992 को हुआ था और उनकी उम्र 33 वर्ष है, जिससे नोरा अशरफ हकीमी से बड़ी हैं।
आपको बता दें कि नोरा फतेही का दिसंबर 2025 में एक्सीडेंट हो गया था। मुंबई के शिवडी में चल रहे सनबर्न फेस्टिवल में मशहूर डीजे डेविड गुएटा के साथ होने वाले कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने जा रही थीं। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया एक्ट्रेस की कार को नशे में धुत एक अन्य कार चालक ने टक्कर मार दी थी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…
