CineGram: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में खूब पसंद किया गया था। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ीं, मगर बाद में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ दिया और हॉलीवुड में अपना करियर जीरो से शुरू किया। आज प्रियंका वहां भी बड़ा नाम बन चुकी हैं। मगर क्या आप जानते हैं एक बार कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा से खुलेआम फ्लर्ट किया था। उस वक्त शाहरुख खान केबीसी के होस्ट थे।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब उड़ती थीं मगर दोनों ने कभी भी इस बारे में कभी बात नहीं की। अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। दरअसल वो प्रियंका से ड्रीम बॉयफ्रेंड के बारे में पूछते हैं। प्रियंका कहती हैं कि लिस्ट बहुत लंबी है, शाहरुख खान कहते हैं कि कोई बात नहीं बताओ।

प्रियंका सबसे पहले कहती हैं कि वो बहुत इंटेलिजेंट होना चाहिए। इस पर शाहरुख खान कहते हैं कि केबीसी का होस्ट होगा तो चलेगा? जवाब में प्रियंका कहती हैं- हां मैं इस बारे में सोच सकती हूं। फिर प्रियंका कहती हैं कि वो अच्छे ड्रेस पहनने वाला हो, तो शाहरुख खान हंसते हैं और खुद की तरफ इशारा करते हैं कि वो कितने अच्छे कपड़े पहनते हैं। फिर प्रियंका कहती हैं कि डिंपल्स भी चलेंगे वैसे तो। इसके बाद शाहरुख खान डिंपल दिखाते हुए मुस्कुराने लगते हैं। फिर प्रियंका कहती हैं कि वो जब स्माइल करे तो वो स्माइल उसकी आंख तक पहु्ंचे। शाहरुख खान कहते हैं कि मेरी स्माइल तो सिर तक पहुंच जाती है। इसके बात प्रियंका कहती हैं कि लास्ट बट नॉट द लीस्ट, उसकी स्मेल बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस पर शाहरुख खान परफ्यूम उठाते हैं और अपने ऊपर खूब सारा परफ्यूम डाल लेते हैं और कहते हैं कि अब बताओ तुम्हारा ड्रीम मैन कौन है?