बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय (Reena Roy) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 7 जनवरी 1957 जन्मी अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1957 में मुंबई में हुआ था। रीना का असली नाम सायरा अली था। वह 1972 से 1985 के बीच बॉलीवुड में सक्रिय रहीं और कई फिल्मों में काम किया। कई दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली रीना रॉय (Reena Roy Birthday) अपने जमाने में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं।

वह इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां के किरदार को भी स्क्रीन पर बखूबी निभाया है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि शूटिंग के दैरान का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उनके जमाने में वैनिटि वैन नहीं होने के कारण जंगल में कपड़े बदलने पड़ते थे।

जंगल में बदलने पड़ते थे कपड़े- रीना रॉय

रीना रॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दैरान बताया कि ‘जब मैं फिल्मों में काम करती थी तो उस दौरान हमारे पास वैनिटी वैन होती नहीं थी। हम फिल्म के सेट से कुछ दूर जंगलों के अंदर जाते थे। हमारे साथ हेयर ड्रेसर, मेकअप गर्ल होती थीं। जंगल के अंदर मेरे साथ वाली लड़कियां दुपट्टा पकड़ती थीं और मैं आउटफिट बदल लेती थी। आज के समय की एक्ट्रेस को मिली सुविधा देखती हूं तो लगता है कि ये लोग कितनी ब्लेस्ड हैं। अभी तो कंपीटिशन भी इतना ज्यादा है। हमारे जमाने में तो हम कुछ गिनी-चुनी हीरोइनें थीं।’

शत्रुघ्न सिन्हा से 7 साल चला था रीना रॉय का अफेयर

रीना रॉय का अफेयर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ रहा, यह बात किसी से छुपी नहीं थी। रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में साथ काम किया। धीरे-धीरे उनके अफेयर के किस्से बी-टाउन की सुर्खियों में भी रहे। उनका अफेयर करीब 7 साल तक चला। लेकिन यह रिश्ते में तब्दील नहीं हो पाया। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से अचानक शादी कर ली थी। जब रीना वापस लौटी तो उन्हें इस बात का झटका लगा। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने उनसे शादी नहीं कि तो वह किसी और से शादी कर लेंगे और ऐसा ही हुआ। एक इंटरव्यू में रीना रॉय ने बताया था कि ‘मां को पहले ही शक था कि शत्रुघ्न सिन्हा किसी और से शादी करेंगे। लेकिन मैंने हर बार मैंने मां की बातों को नजरअंदाज किया। एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि अगर मैं अपनी मां की बात मान लेती तो सही होता।’