राजेश खन्ना सिनेमा जगत के सुपरस्टार एक्टर रहे हैं। आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन, उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया, जिसकी लिस्ट काफी लंबी है। फिल्मों में लोहा मनवा चुके एक्टर राजनीति में भी किस्मत आजमा चुके हैं और यहां भी काफी हद तक सफल रहे थे। उन्होंने राजनीति में राजीव गांधी के कहने पर एंट्री की थी। वो दिल्ली चुनाव भी जीते थे और लोकसभा पहुंचे थे। राज्यसभा जाना चाहते थे लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें भेजा नहीं था। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक बयान वायरल हो रहा है, जो उन्होंने बीजेपी पार्टी को लेकर दिया था। इसे उन्होंने डिवाइड एंड रूल पॉलिसी को फॉलो करने वाली पार्टी बताया था।

दरअसल, बिहार चुनाव 2025 होने वाला है। इस चुनावी मैदान में पार्टियां अपना दम खम दिखाने की तैयार कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर राजेश खन्ना का उन दिनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जब वो राजनीति में मुखर रहे थे और कांग्रेस के प्रचारक थे। राजेश खन्ना ने इंडिया टीवी के रजत शर्मा से बातचीत की थी, जिसका वीडियो क्लिप अब एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इसमें काका बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को लेकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो क्लिप में राजेश खन्ना को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘पार्टी की आप बात कर रहे हैं बीजेपी की। इनका तो काम है एक भाई को दूसरे भाई से लड़ा देना। हम तो दोनों एक ही बिरादरी से आए थे। बीजेपी पार्टी का काम है एक-दूसरे से लड़ाना। एक-दूसरे को अलग कर देना। भाई-भाई को अलग कर देना।’ वहीं, जब रजत शर्मा कहते हैं, ‘कांग्रेस का काम है उनको जोड़ना?’ तो इस पर राजेश खन्ना कहते हैं, ‘बेशक! जहां ये तोड़ने आते हैं कांग्रेस वहां जोड़ने जाती है।’

राजीव गांधी के कहने पर राजेश खन्ना ने लड़ा था चुनाव

राजेश खन्ना ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने राजनीति में एंट्री राजीव गांधी के कहने पर की थी। इंदिरा गांधी के बाद उनकी दोस्ती राजीव गांधी से हो गई थी। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के लिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार तक किया। फिर एक दिन राजीव ने उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया लेकिन, उस समय एक्टर ने नकार दिया था और कहा था कि ये उनका काम नहीं है। मगर बाद में राजेश खन्ना ने उनकी बात मानी और चुनाव लड़े, जिसकी वजह से 5 साल तक पार्लियामेंट के मेंबर भी रहे।

राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना ने बताया था कि इसके बाद दूसरा और तीसरा इलेक्शन आया तो उनकी पार्टी की हाई कमान ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया था और पार्टी से कहा था कि अगर वो देश की खिदमत में आ सकें तो वो बताएं। वो कांग्रेस के लिए काम करना चाहते थे। राजेश खन्ना का मानना था कि उन्हें कुर्सी या किसी ओहदे से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनको जनता ने जो प्यार दिया था वो कोई पार्टी नहीं दे सकती थी। वो पार्टी के लिए काम करने को सौभाग्य की बात मानते थे। गौरतलब है कि राजेश खन्ना राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनकी ये बात नहीं मानी थी।

‘हम कुछ ही महीने साथ रहे और…’, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं साउथ की ये एक्ट्रेस, कहा- ‘तब पता नहीं था क्या करना है’