Shatrughan sinha – Rajkapoor : शराब से राजकपूर का एक खास नाता रहा है। वो कहीं भी जाते बिना शराब के नहीं रहा करते थे। किसी की मेहमान नवाजी करनी हो या किसी का मेहमान होना हो उन्हें शराब की तलब लग जाती, वो ना तो समय देखते थे और ना ही जगह… जहां मन हुआ वहीं शुरू हो गए। उनकी इसी आदत के कारण एक बार शत्रुघ्न सिन्हा मुसीबत में फस गए थे। हुआ यूं था कि राजकपूर साहब शत्रुघ्न से मिलने एक बार उनके घर पहुंच गए। संयोग से उन दिनों सिन्हा की मां भी पटना से उनसे मिलने आई हुई थीं।

रात दस बजते ही राजकपूर साहब को शराब की तलब सताने लगी। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा का एक उसूल है कि वो अपने बंगले यानी ‘रामायण’ में कभी शराब का सेवन नहीं करते। उन्होंने शत्रु से ग्लास सजाने को कहा। लेकिन मुश्किल ये थी कि शत्रु घर में एक तो शराब नहीं पीते थे, उसपर से पटना से मां भी आई हुईं थीं। राज कपूर के लिए सिन्हा घर पर शराब ना पीने का प्रोटोकॉल तोड़ भी देते शायद, लेकिन मां का खौफ ज्यादा था। हालात को देखते हुए खुद राज साहब ने ही उन्हें मना कर दिया और बातों में मशगूल हो गए।

[bc_video video_id=”6019959300001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

बातचीत करते-करते रात के चार बज गए। अब राज कपूर के लिए अपने तलब को दबाना मुश्किल हो गया। उन्होंने शत्रु से कहा कि वो शराब पीना चाहते हैं। शत्रु अपने इस मेहमान को नाखुश नहीं करना चाहते थ। मां के डर के कारण शत्रु ने एक हल निकाला। शत्रु ने अपने घर के सामने खड़ी वैन में राज कपूर का मयखाना सजा दिया। और दोनों ने सुबह तक खूब शराब पी और वैन में ही सो गए। इस तरह सिन्हा का घर पर शराब ना पीने वाली बात भी रह गई और मां को पता भी ना चला।

और भी (ENTERTAINMENT NEWS) पढ़ें