बॉलीवुड में जब भी बेस्ट डायरेक्ट्स की बात होती हो तो राज कपूर की बात जरूर होती है। से तो राज कपूर ने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन कम उम्र में उन्होंने डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम भी शुरू कर दिया था। राज कपूर अपनी बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। वह अपनी दोस्ती के लिए भी काफी मशहूर थे।

राज कपूर की पार्टियां तो उस जमाने में सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ करती थीं। एक्टर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से हमारे बीच फेमस हैं। आज हम आपको राज कपूर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो शायद ही किसी को पता हो। यह किस्सा राज कपूर और राजकपूर के बीच हुए झगड़े के बारे में हैं। जब एक बार पार्टी के दौरान राज कपूर ने राजकुमार को खूनी तक कह दिया था। आखिर क्या है ये किस्सा आज आपको बताते हैं।

जब राजकुमार पर बुरी तरह भड़क गए थे राज कपूर

दरअसल यह किस्सा तब का है जब राज कपूर अपनी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के की कास्ट की तलाश कर रहे थे। फिल्म में लगभग सभी किरदार चुने जा चुके थे। लेकिन उन्हें उस सर्कस के जादूगर की तलाश थी। उसी दौरान उन्हें किसी ने राज कुमार का नाम सुझाया और वो उनके पास गए। जब राज कपूर ने राजकुमार को ‘मेरा नाम जोकर’ के जादूगर  बनने के लिए ऑफर किया तो राज कुमार ने मना कर दिया।

राजकुमार की इनकार सुनकर राज कपूर काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद दोनों सुपरस्टार का आमना-सामना प्रेम चोपड़ा की शादी के दौरान हुई थी। अपने रिश्तेदार की शादी में राजकुमार को देखकर राजकपूर बुरी तरह से भड़क गए थे। पार्टी के दौरान शराब के नशे में राज कपूर और राजकुमार दोनों ही एक दूसरे से भिड़ गए। राज कपूर ने राजकुमार के पास जाकर कहा था कि तू खूनी है, एक हत्यारा है। राजकुमार ने इसके जवाब में कहा था कि बेशक मैं हत्यारा हूं, लेकिन तुम्हारे पास कभी काम मांगने नहीं आया, बल्कि तुम ही मेरे पास काम के लिए आए थे।

राजकुमार ने भी कसा था तंज

राज कपूर की बाते सुनने के बाद राजकुमार ने गुस्से में एक्टर पर उनकी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि ‘जाओ पहले फिल्म मेकिंग का कोर्स करके आओ, तब मुझे कास्ट करना।’ बता दें कि राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ फ्लॉप हो गई थी।