Happy Birthday priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस संग खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। हालांकि निक से पहले प्रियंका का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर, हरमन बावेजा और शाहरुख का नाम शामिल हैं। हालांकि प्रियंका ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया। लेकिन साल 2010 में एक चैट शो में प्रियंका ने शाहिद संग रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। प्रियंका ने बताया था कि शाहिद पहले उनके लिए मायने नहीं रखते थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो कॉफी विद करण का शाहिद कपूर के साथ हिस्सा बनी थीं। इस दौरान करण ने प्रियंका और शाहिद से कई निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे थे। शाहिद को डेट करने के सवाल पर प्रियंका ने कहा था, ”मैं अपनी निजी लाइफ को सबके सामने डिस्कस नहीं करूंगी और न ही करना चाहती हूं।” इसके बाद करण ने कहा था कि एक समय ऐसा था जब आप हरमन की दोस्त थीं और शाहिद करीना को डेट कर रहे थे। करण का सवाल सुनने के बाद शाहिद ने प्रियंका से कहा था कि कह देते हैं कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि करण ने दोनों के रिश्ते की मुहर लगा दी थी।
करीना संग रिश्ते में होते हुए भी प्रियंका संग केमेस्ट्री थी? सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा था, ”उस वक्त हम दोनों एक-दूसरे के लिए कोई मायने नहीं रखते थे। हम दोनों ही एक-दूसरे की लाइफ से बहुत दूर थे। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों था। हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से कमीने के सेट पर मिले थे। सेट पर हम एक-दूसरे को देखकर घूर रहे थे।”
करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर को एक साथ ‘कमीने’, ’36 चाइना टाउन’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ में देखा जा चुका है। वहीं प्रियंका की अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ है। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और फातिमा सना शेख हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।