70 और 80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने 6 साल की उम्र में फिल्म सूरज से डेब्यू किया था। एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म रिक्शावाला से शुरुआत की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म यादों की बारात से मिली जिसमें उन्होंने एक डांसर की भूमिका निभाई थी।
नीतू प्रेमिका, पत्नी, मां जैसे किरदार अपने करियर में निभाए हैं। नीतू कपरू ने उस दौर के तमाम हीरो के साथ काम किया है। लेकिन पती ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई थी। ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन इस जोड़ी को बॉलीवुड की लवेबल जोड़ी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार नीतू कपूर के ससुर उन पर बुरी तरह चिल्ला पड़े थे। क्या है पूरा मामला आइए आपको बताते हैं।
नीतू कपूर पर चिल्ला पड़े थे राज कपूर: एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान यह किस्सा सुनाया था। नीतू कपूर कहती हैं कि जब मेरी और ऋषि कपूर की इंगेजमेंट हुई थी तो उस वक्त पार्टी चल रही थी और मैं जानती थी कि राज कपूर को ब्लैक लेबल बहुत पसंद है, लेकिन मैंने उनसे जाकर पूछा कि आप क्या पियेंगे,पेप्सी, कोक या फिर कोई और सॉफ्ट ड्रिंक।’मेरा यह सवाल सुनकर राज कपूर ने चिल्लाते हुए जोर से कहा कि घर में दूसरी कृष्णा आ गयी है।
इस वजह से राज कपूर ने ‘बॉबी’ नीतू को नहीं किया था कास्ट: बता दें ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बॉबी’ से की थी। राज कपूर ने अपने बेटे को लॉच करने के लिए यह फिल्म बनाई थी। नीतू सिंह चाहती थी कि वह ‘बॉबी’ फिल्म का हिस्सा बने और उन्हे लीड रोल दिया जाए। लेकिन राज कपूर इस फिल्म के लिए दो नए चेहरों को लेना चाहते थे। नीतू पहले ही फिल्मों में काम कर चुकी थीं। ऐसे में यह फिल्म एक्ट्रेस के हाथ से फिसल गई।
इन फिल्मों में किया काम: नीतू कपूर ने दस लाख’, ‘वारिस’ और ‘पवित्र पापी’ ‘खेल-खेल में’, ‘कभी कभी’, ‘धरम वीर’, ‘दीवार’, ‘जब तक है जान ‘, ‘दूसरा आदमी’, ‘अमर अकबर और एंथनी’ , ‘अनजाने में’, धन दौलत’, ‘बेशरम’, ‘दो दूनी चार’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस को जुग जुग जियो फिल्म में देखा गया था।