Hrithik Roshan Relation With Sussanne Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुजैन खान (Sussanne Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बी-टाउन का पॉपुलर कपल रहा है। दोनों को एक-दूसरे से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। आज वो भले ही एक साथ नहीं हैं मगर अक्सर साथ में उन्हें देखा जाता रहा है। सुजैन और ऋतिक का प्यार उन दिनों का है जब एक्टर ने अपना करियर शुरू भी नहीं किया था। उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार से’ के बाद ही एक्स कपल ने शादी रचा ली थी। उन्होंने भी प्यार में खूब कसमें-वादे किए थे मगर कुछ काम ना आ सका और वो 13 साल के बाद ही अलग हो गए थे।

सुजैन खान और ऋतिक रोशन का रिश्ता 13 साल पुराना है। दरअसल, आज हम इस कपल के प्यार के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि इंटरनेट पर इनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ऋतिक से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें वो कहती हैं कि वो उनसे प्यार करती हैं। उस समय सुजैन खान के एक्टर के लिए शब्द थे कि ‘वो कभी भी उनके बिना जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगी और वो इसके बारे में सोच भी नहीं सकती हैं।’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद को उनसे बहुत ही अटैच्ड यानी की जुड़ा हुआ बताया था।

कॉफी विद करण में सुजैन ने किया था कन्फेस

सुजैन खान ने ये शब्द फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के शो में कहे थे। उन्होंने साल 2005 में इसमें शिरकत किया था। इस दौरान एक्ट्रेस न ऋतिक के लिए मन में बेइंतहा प्यार का जिक्र किया था। इसमें उनके साथ शाहरुख खान की पत्नी गौरी भी मौजूद थीं। इसके अलावा करण ने सुजैन से ये भी सवाल किया था कि ‘आप क्या करोगे जब आपके पति का कोई और अफेयर होगा?’ इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था कि ‘अगर किसी भी कारणवस ऐसा होता है तो उनके लिए जीवन में आगे बढ़ना मुश्किल होगा।’

इन्हें डेट कर रहीं सुजैन खान

आपको बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक का रिश्ता तमाम वादे और कसमें खाने के बाद भी नहीं टिक पाया और 13 साल के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अब एक्ट्रेस टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वो वेकेशन इन्जॉय करने के लिए भी साथ में जाते हैं। वहीं, एक्टर इन दिनों 12 साल छोटी सबा आजाद को डेट करने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।