ज़ीनत अमान जब अपने करियर के पीक पर थीं तब उनकी जिंदगी में अभिनेता संजय खान आए थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी भी हो गई। लेकिन जल्द ही ये रिश्ता टूट गया और उसके बाद जो हुआ उसके बारे में जीनत ने कभी सोचा भी नहीं था। संजय खान ने उन्हें बुरी तरह पीटा था जिसके गवाह होटल के सभी कर्मचारी और वहां मौजूद लोग बने।

जनवरी 1980 में सिनेबलिट्ज मैगजीन में ये खबर छपी थी। होटल के कर्मचारियों ने तब बताया था कि उन्होंने इससे पहले किसी महिला को इतनी बेरहमी से मार खाते नहीं देखा। अभिनेता अनु कपूर ने भी इस घटना का जिक्र अपने रेडियो शो में किया था।

ज़ीनत और संजय खान की शादी 30 दिसंबर 1978 को जैसलमेर में हुई। लेकिन जल्द ही दोनों में खटपट शुरू हुआ जिस कारण ज़ीनत ने 24 नवंबर 1979 को संजय से अपना रिश्ता तोड़ लिया। अलग होने के बाद संजय खान ने एक दिन फोन पर उनसे शूटिंग के लिए डेट मांगा।

दरअसल जीनत और संजय ने साथ मिलकर फिल्म, ‘अब्दुल्ला’ में काम किया था। इस फिल्म का एक गाना ठीक से शूट नहीं हुआ था जिसे दोबारा शूट किया जाना था। इसी कारण संजय ने जीनत को फोन किया। जीनत कहीं और शूटिंग में व्यस्त थीं इसलिए उन्होंने आने से मना कर दिया। ये सुन संजय खान बेहद नाराज़ हुए और गुस्से में उन्होंने फोन काट दिया।

जीनत अमान उसी शाम संजय से मिलने मुंबई गईं। उन्हें बताया गया कि कमाल सिद्दीकी की पार्टी के लिए संजय ताज होटल गए हैं। जीनत वहां पहुंचीं तो उन्हें देख संजय गुस्से में आ गए। जीनत ने उनसे बात करनी चाही कि वो मिलकर डेट्स की समस्या को सुलझाने आईं हैं। लेकिन संजय ने उनकी एक न सुनी और उन्हें एक कोने में ले जाकर खूब मारपीट की। संजय ने उन पर धोखा देने और दूसरों के साथ अफेयर का आरोप लगाया।

सिनेबलिट्स मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक, मारपीट को लेकर होटल कर्मचारियों ने कहा था कि उन्होंने इससे पहले किसी औरत को इतनी बेरहमी से जानवरों की तरह पिटते नहीं देखा था। जीनत को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज हुआ। जीनत के डॉक्टरों ने भी इस घटना की पुष्टि की थी।

जीनत अमान को एक बार फिर प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। अभिनेता मजहर खान जीनत को पसंद आए और साल 1985 में जीनत ने उनसे शादी कर ली। जीनत इस शादी से भी खुश नहीं थी। मजहर उन पर फिल्मों में काम न करने का दबाव डालते थे। जीनत ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर बताया था कि मजहर खान से शादी करना उनकी गलती थी। साल 1998 में मजहर की मौत हो गई थी।