पिछले कुछ समय से बी-टाउन में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान अनिल कपूर से सोनम कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने बेहद मजेदार जवाब दिया। अनिल कपूर का यह वीडियो द टाइम्स ऑफ इंडिया नाम के एक यू-ट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।

वीडियो में देख सकते हैं कि जब अनिल कपूर से सवाल किया जाता है कि आपका घर लाइट से सजाया जा रहा है, कहा जा रहा है कि आपके घर पर शहनाई बजने वाली है, कुछ बताएंगे आप? जवाब देते हुए अनिल कपूर कहते हैं, ”सही समय आने पर आप लोगों को बताया जाएगा, आप लोगों (मीडिया) के साथ हमारा अच्छा रिश्ता रहा है। मेरे परिवार, मेरे और  यहां तक मेरे फादर के करियर में मीडिया ने बहुत साथ दिया है, तो जब सही समय आएगा तो आप लोगों को पूरी जानकारी दी जाएगी। बहुत जल्द ही आपको बताया जाएगा कि आखिर क्यों लाइटें लगाई गई हैं और क्यों शहनाइयां बजेगीं?

जब अनिल कपूर से सवाल किया जाता है कि शादी की डेट को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है। कोई कह रहा है कि 7 को कोई कह रहा है 8 को, इस पर अनिल कपूर कहते हैं, ”कुछ ऐसी चीज नहीं है कि आप लोगों से छिपाई जाए, बहुत जल्द आप लोगों को पता चलेगा।” पिछले कुछ दिनों से आ रही खबरों की मानें तो सोनम कपूर की शादी मुंबई में ही उनकी मौसी कविता सिंह के हेरिटेज हवेली में होगी। सोनम कपूर की शादी में परिवार के कुछ करीबी दोस्त और  परिचित लोग ही शामिल होंगे। सोनम कपूर के ग्रैंड रिस्पेशन में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलिब्रिटीज के शामिल होने की खबर है। शनिवार को ऐसी खबरें आईं कि अनिल कपूर के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। डेकोरेशन का सारा इंतजाम अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर देख रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है। फिल्म में सोनम के साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर भी हैं। फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

https://www.jansatta.com/entertainment/