शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बचपन में भी उनका चार्म कम नहीं था। स्कूल टीचर उनकी स्माइक के आगे मजबूर होकर उन्हें डांटना छोड़ देती थीं तो वहीं लाख शैतानियों के बाद भी शाहरुख का चुलबुलापन लोगों का दिल जीत लेता था। ऐसा ही एक किस्सा है जब शाहरुख खान अपने से बड़ी उम्र की लड़की को रोज फ्लाइंग किस किया करते थे, ऐसे में एक दिन वो लड़की शाहरुख के घर आ धमकी और उनकी शिकायत उनके पेरेंट्स से कर दी।
दरअसल, शाहरुख खान बचपन में बेहद नटखट किस्म के बच्चे थे। वह अकसर अपने घर के पास की एक दीवार पर बैठ जाया करते थे और दोनों पांव हवा में हिलाते हुए आते जाते लोगों को फ्लाइंग किस दिया करते थे। ऐसे ही एक लड़की रोज उस रास्ते से निकलती थी तो शाहरुख उसे भी फ्लाइंग किस दिया करते थे।
इस किस्से के बारे में शाहरुख ने खुद बताया था। शाहरुख खान ने एक शो पर बताया था कि वो बचपन में ऐसा किया करते थे कि वह आती जाती लड़कियों को फ्लाइंग किस दिया करते थे। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा था-‘ इसी को मैंने प्रोफेशन बना लिया। अब मैं बस यही करता रहता हूं।’
शाहरुख बोले- ‘एक लड़की थी, बेचारी 16-17 साल की रही होंगी और मैं 5 साल का था और स्कूल जाना शुरू नहीं किया था। तो वो घर आईं और उन्होंने मेरे फादर को बोला कि ये जो आपका लड़का है, दीवार पर खड़े होकर सीटी बजाता है, ताली बजाता है औऱ हाय स्वीट हार्ट बोलता है।’
SRK आगे बोले- ‘तो मेरे पिता ने कहा- अरे 5 साल का बच्चा है। हमारे पड़ोस में क लड़का था, उनकी किताबों की बहुत बड़ी दुकान थी। तो मेरे पिता ने कहा कि वो करता होगा ऐसा। तो मेरे पिता बहुत आराम से बैठ गए औऱ बोले बेटी बैठो, मेरे बेटे को देखो। तो वो उस वक्त समझे कि बाहर से अभी मेरा 5 साल का बेटा आएगा तो ये बोलेगी कि अरे ये तो छोटा सा है। गलती हो गई अंकल मुझसे।’
उन्होंने आगे बताया था कि जब उनके माता-पिता ने उनके तेवर देखे तो वह हैरान रह गए थे- ‘मैं भागता हुआ आया, जैसे ही मैंने उसको देखा तो मैंने फ्लाइंग किस करते हुए उसे कहा- ‘हाय स्वीट हार्ट।’ मेरे माता-पिता ये देखते रह गए।’
