Movies On Mother’s Day 2025: 11 मई, 2025 को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। ये वो खास दिन होता है, जब हर कोई अपनी मां के प्यार, ममता और अनगिनत बार त्याग करने के लिए उन्हें शुक्रिया कहता हैं। हालांकि, मां के प्यार और ममता का कोई मोल नहीं होता, लेकिन कई बार उनके लिए की गई छोटी-छोटी चीजें भी उन्हें काफी खुशी दे जाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपनी मां को खास महसूस करवाना चाहते हैं, तो उनके लिए बाहर कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं और अगर आप इसे घर में ही सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो चलिए अब हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको मां की ताकत देखने को मिलेगी। ये मूवी आप ओटीटी पर घर बैठकर अपनी मां के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इसमें आपको क्राइम-थ्रिलर का भी भरपूर डोज मिलेगा।
‘मुझे इस आदमी के…’, स्वरा भास्कर ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर किया रिएक्ट, बोलीं- खबर सुनकर…
क्या है मूवी का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2017 में रिलीज हुई थी। रवि के निर्देशन में बनी इस मूवी में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सजल अली समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। अभी तक तो आप हमारी बातों से समझ ही गए होंगे कि हम ‘मॉम’ फिल्म की बात कर रहे हैं। 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में आपको खूब थ्रिलर और क्राइम का मजा मिलने वाला है, जिसे एक बार शुरू करने के बाद आप आखिर तक देखे बिना नहीं रह पाएंगे। इसमें मां की ममता के साथ-साथ उसकी ताकत को भी बखूबी दिखाया गया है।
क्या है ‘मॉम’ फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘मॉम’ की कहानी की बात करें, तो यह कहानी एक स्कूल से शुरू होती है। स्कूल में देवकी (श्रीदेवी) टीचर हैं और उसी स्कूल में देवकी की सौतेली बेटी आर्या (सजल अली) भी पढ़ाई करती है। एक दिन आर्या के साथ पढ़ने वाला एक स्टूडेंट मोहित, आर्या को अश्लील मैसेज भेजता है। ऐसे में देवकी इस बात से नाराज होकर मोहित को सजा देती है। वहीं, दूसरी तरफ आर्या अपनी सौतेली मां से बिल्कुल भी प्यार नहीं करती, जबकि देवकी अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हैं।
फिर एक दिन पार्टी में मोहित, आर्या के साथ रेप कर उसे गटर में फेंक देता है। यहां से कहानी में नया मोड़ आता है। इसके बाद मोहित पर केस होता है, लेकिन सबूत ना होने की वजह से वह रिहा हो जाता है। अब देवकी अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए डिटेक्टिव दयाशंकर कपूर उर्फ डी के (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के पास मदद जाती हैं। इसी बीच पुलिस अफसर मैथ्यू फ्रांसिस (अक्षय खन्ना) की भी इसमें एंट्री होती है। आगे क्या होता है यह तो आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।
ओटीटी पर कहां देख सकते हैं फिल्म
अब बात करें कि इस मूवी को घर बैठे ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है, तो आपको बता दें कि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 और नेटफ्लिक्स पर आराम से देखा जा सकता है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि इस मूवी को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली हुई है।