14 फरवरी लवर्स का दिन है और कुछ लोग जो डेट पर जा रहे हैं वो आउटिंग कर सकते हैं, मगर जो घर पर रहकर इस खास दिन को एन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी पर कई रोमांटिक फिल्में हैं जिनका लुफ्त उठा सकते हैं। रोमांटिक फिल्मों की बात करें तो ज्यादातर लोग हिंदी लव स्टोरी ज्यादा पसंद करते हैं। हम आपको वेलेटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए लव स्टोरी पर बेस्ड पांच फिल्मों के नाम बता रहे हैं।

ओटीटी पर मौजूद इन रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ‘नेटफ्लिक्स’, ‘अमेजन प्राइम’ जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इनमें करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ भी शामिल है।

जब वी मेट

साल 2007 में आई करीना कपूर और शाहिद कपूर की ये फिल्म लवर्स की फेवरेट रही है। गीत और आदित्य की जोड़ी ने कई लोगों का दिल जीत लिया था। ये हिंदी सिनेमा की बेस्ट लव स्टोरीज में से एक रही है। अगर आप भी इस फिल्म को दोबारा देखना चाहते हैं तो बता दें कि ‘जब वी मेट’ अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime) पर उपलब्ध है।

ये जवानी है दीवानी

साल 2013 की ये बेहतरीन फिल्म है, जिसमें रोमांस, एडवेंचर, मस्ती सब कुछ है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण यान बनी और नैना की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों की पसर्नालिटी बिल्कुल अलग है मगर उनका प्यार काफी दिलचस्प दिखाया गया है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

लव आजकल

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जिसमें 1960 के दशक में और दूसरी आज का रोमांस दिखाया गया है। जिसमें एक तरफ वीर (ऋषि कपूर) और हरलीन (गिसेली मोंटेइरो) दिखाए गए हैं और दूसरी जोड़ी जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादुकोण) की दिखाई गई है। इस फिल्म के साथ-साथ गाने भी खूब हिट हुए थे। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स (Netflix) और यूट्यूब (Youtube) पर दे सकते हैं।

बर्फी

साल 2012 में आई इस फिल्म की कहानी ने हर किसी के दिल को छू लिया था। इस फिल्म में निस्वार्थ प्यार दिखाया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जिलमिल का किरदार निभाया है और रणबीर कपूर ने बर्फी का किरदार निभाया है। दोनों के प्यार को जितनी बार स्क्रीन पर देखा जाए उतना कम है। अगर आपको भी ये फिल्म देखनी है तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

रॉकस्टार

साल 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ बाकी फिल्मों की तरह रोमांटिक नहीं है, लेकिन इसमें सच्चे प्यार को दिखाया गया है। रणबीर कपूर ने इसमें जोर्डन का किरदार निभाया है जो दिल टूटा आशिक है। फिल्म की कहानी ट्रेजिक है मगर अगर आप रियल लव की कहानी देखना चाहते हैं तो इसे ‘जियो सिनेमा’ (Jiocinema) पर देख सकते हैं।