Rani Chaterjee Didi no 1 Movie: भोजपुरी फिल्मों का जिक्र हो और रानी चटर्जी का नाम न आए ऐसा तो हो नहीं सकता है। रानी चटर्जी की फिल्में भोजपुरी की उन फिल्मों की कैटेगरी में आती हैं जो आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। बड़की बहू छोटकी बहू में काजल राघवानी के साथ खूब प्यार हासिल करने के बाद रानी चटर्जी दीदी नंबर 1 में नजर आईं। ये फिल्म सिनेमाघरों में भी अच्छी चली और जब टीवी पर आई तो टीआरपी में नंबर 1 फिल्म बन गई। अब ये फिल्म यूट्यूब चैनल B4U Bhojpuri पर रिलीज हुई है। 6 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने यूट्यूब पर आते ही रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म ने 11.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और लगातार इसके व्यूज बढ़ रहे हैं।
क्या है दीदी नंबर 1 की कहानी?
दीदी नंबर 1 की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसका नाम रानी है और उसके पैदा होते ही उसकी मां चल बसी थीं। जिसके बाद उसके पिता दूसरी शादी कर लेते हैं। 3 बेटे होने के बाद उसके पिता की भी मौत हो जाती है। वो अपने तीनों सौतेले भाईयों पर जान छिड़कती है मगर उसकी सौतेली मां उसे बिल्कुल पसंद नहीं करती। सौतेली मां की मौत होने के बाद उसके ऊपर उसके तीनों छोटे भाईयों की जिम्मेदारी है और ऐसे में जब वो शादी करके ससुराल जाती हैं तो अपने छोटे भाइयों को भी साथ ले जाती है। वहां वो खूब ऊधम मचाते हैं जिससे दीदी के ससुराल वाले परेशान हो जाते हैं। अब अपने भाइयों और ससुरालवालों में दीदी कैसे सामंजस्य बिठाएंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। पूरी फिल्म आप B4U Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
य