बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का कहना है कि उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप्स से बहुत कुछ सीखा है। कुछ को उन्होंने टॉक्सिक भी बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ रोमांटिक अनुभवों के कारण, उन्हें पता चला कि उनमें एक ‘हीरो कॉम्प्लेक्स’ था, जिस पर वह खरा नहीं उतर सकते थे। दिल टूटने के बाद वह एक ऐसे दौर में पहुंच गए थे, जहां उसे केवल दिखावे में दिलचस्पी रह गई थी।
अनस बौख पॉडकास्ट पर विवेक ने 2000 के दशक की शुरुआत के बारे में बात की। जब वह कठिन समय से गुजर रहे थे। आपको बता दें कि साल 2003 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ विवेक ओबेरॉय का ब्रेकअप हुआ था। ये पब्लिक ब्रेकअप था, जिसके कारण विवेक को असफलताओं का सामना भी करना पड़ा था।
विवेक ने बताया कि पूर्व में रहे रिलेशनशिप से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। विवेक ने कहा, “हर गंभीर रिश्ता आपको सिखाता है। यह आपके पास कुछ छोड़ जाता है। बुरे ब्रेकअप, वास्तव में टॉक्सिक रिश्ते आपको आपके पैटर्न सिखाते हैं। वे आपको सिखाते हैं कि आपको किस चीज से दूर रहना चाहिए। जैसा कि मुझे पता चला कि हममें से कुछ लोगों के पास एक हीरो कॉम्प्लेक्स है, जहां आप चमकदार कवच पहनकर रखते हैं, और कहते हैं मैं आपके लिए इसका ख्याल रखूंगा।”
विवेक ने कहा कि शुरुआत में यह एक अच्छा इशारा हो सकता है, लेकिन आखिरकार यह थका देने वाला हो सकता है। “लगातार इस पद पर बने रहना और उन उम्मीदों पर खरा उतरना आसान नहीं है।
फिर दूसरा इंसान अगर आपको कुछ कह नहीं रहा है तो आप उम्मीद करने लगते हैं। लेकिन खुद को बदल नहीं पाते। आप सिर्फ यह नहीं कह सकते, ‘हम बराबर हैं, आइए मिलकर बोझ उठाएं’, क्योंकि यही एक अच्छा, ईमानदार रिश्ता बनाता है। मैंने जहरीले रिश्तों से यही सीखा है, पैटर्न को तोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है।
विवेक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। कुछ सालों तक कई हिट फिल्मों में दिखाई देने के बाद उनका करियर ग्राफ नीचे की ओर जाने लगा। इसके बाद वह साउथ की फिल्मों में नजर आने लगे। आने वाले समय की बात करें तो विवेक जल्द ही प्राइम वीडियो सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देने वाले हैं। जो निर्देशक रोहित शेट्टी की पुलिस फिल्मों के यूनिवर्स का एक टेलीविजन स्पिनऑफ है।