Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘कंपनी’, ‘साथिया’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्में शामिल हैं, मगर एक दौर ऐसा आया जब विवेक की सारी फिल्में पिटने लगीं, उनका करियर खत्म होने लगा, वो लंबे समय तक खाली बैठे रहे, उन्हें डिप्रेशन तक झेलना पड़ा। विवेक ओबेरॉय ने अब बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया है और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की है। विवेक ओबेरॉय ने बताया है कि वो सुसाइड भी करना चाहते थे, उन्होंने कहा कि सुशांत के साथ जो हुआ वो समझ सकते हैं। इस इंटरव्यू में विवेक ने ऐश्वर्या राय से अफेयर पर भी बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बोला है।
ऐश्वर्या से रिलेशनशिप पर विवेक ओबेरॉय
विवेक ने बताया कि जब ऐश्वर्या से ब्रेकअप हुआ तो न सिर्फ पर्सनल लाइफ में बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी लॉस हुआ। एक्टर ने कहा कि वो 18 महीने खाली बैठे थे। विवेक ने बताया कि इतनी शानदार फिल्में देने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल पा रहा था। वो दौर इतना बुरा था कि वो डिप्रेशन में चले गए और सुसाइड करने का फैसला कर लिया था।
करियर की शुरुआत में ऐश्वर्या से रिलेशन पब्लिकली रिवील करने को लेकर जब विवेक से पूछा गया तो उन्होंने कहा- वो सब बातें हो गईं, अब मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगा। विवेक से जब पूछा गया कि ऐश से रिश्ता खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ भी नहीं कहा तो विवेक ने कहा कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें और आप सेंसटिव हैं तो आपको कुछ नहीं बोलना चाहिए।
विवेक ने कहा कि मैं यंग एक्टर्स को जरूर सलाह देना चाहूंगा कि लाइफ में अपने काम को 100 फीसदी दें। अगर आप काम पर फोकस करेंगे तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
पत्नी का सपोर्ट मिला- विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वो वक्त ऐसा था कि बॉलीवुड को 5-10 लोग कंट्रोल करते थे, और अगर किसी के बारे मेंकोई परसेप्शन सेट कर दिया गया तो फिर काम नहीं मिलता था। विवेक ने कहा कि ओटीटी आने के बाद चीजें काफी बदली हैं। विवेक ओबेरॉय ने यह भी कहा कि उनके साथ जो भी हुआ उसे लेकर उनके मन में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी प्रियंका और मां से खूब सपोर्ट मिला है। विवेक ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की थी, विवेक और प्रियंका के दो बच्चे हैं।
इस इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की। विवेक ने कहा कि सुशांत के साथ जो हुआ वो मैं समझ सकता हूं।
विवेक ओबेरॉय की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय 2019 में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में वो टाइटल रोल में नजर आए थे, इसके बाद वो शॉर्ट फिल्म Verses Of War में इंडियन आर्मी के जवान के रोल में नजर आए थे। हाल ही में वो ‘धारावी बैंक’ सुनील शेट्टी के साथ दिखे थे, जिसमें उनके रोल को पसंद किया गया था।