Vivek Oberoi Dubai House Photos: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘काल’, ‘युवा’, ‘मस्ती’ और ‘प्यारे मोहन’ समेत कई फिल्मों में काम किया। शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक्टर एक सफल बिजनेसमैन भी हैं, उन्होंने 19 साल की उम्र से ही अपने बिजनेस से कमाई करना शुरू कर दिया था और आज वह 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
फिलहाल, अभिनेता विवेक ओबेरॉय सपनों की नगरी मुंबई छोड़ दुबई शिफ्ट हो गए हैं और वहीं पर अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर का दुबई वाला घर मीडोज में बना हुआ है, जो अंदर से किसी महल से कम नहीं है। एक इंटरव्यू में विवेक ने इसकी झलक अपने फैंस को भी दिखाई थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके दुबई वाले घर को पत्नी प्रियंका ने अपने हाथों सजाया है। उनके दुबई स्थित घर की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये के बीच तक हो सकती है। इंटरव्यू में एक्टर ने अपने इस घर को लेकर एक्टर ने काफी कुछ शेयर किया था।
नियमों के खिलाफ हो रहा मन्नत में मरम्मत का काम? शाहरुख खान की मैनेजर ने बता दी सच्चाई

विवेक ने वाइफ प्रियंका को दिया श्रेय
कर्ली टेल्स के साथ बात करते हुए विवेक ने अपने दुबई वाले घर का होम टूर दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने इस घर के लिए जगह भी नहीं चुनी। यह सब घर, इंटीरियर और डिजाइन- सारा श्रेय प्रियंका को जाता है, वह बॉस हैं। हम दोनों को पेंटिंग पसंद है, लेकिन घर के लिए सारी आर्ट मैंने ही चुनी थी, सभी ‘देसी’ पेंटर की हैं। बाकी सब प्रियंका का है। उसे सजावट की पूरी ‘विंटेज’ और ‘घर जैसी’ शैली बहुत पसंद है। हम बहुत सारी ग्रीनरी से घिरे हुए हैं।”

दुबई लौटने का मन नहीं करता
अपने घर के बारे में बात करते हुए विवेक ने आगे बताया कि दुबई वाले घर के आसपास की हरियाली, पेंटिंग और कुछ चीजें भारत की उनकी यादों को जिंदा रखती हैं, लेकिन विवेक के अनुसार उनका घर अभी भी मुंबई है।

एक्टर ने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें कि मेरा घर कहां है, तो वह अभी भी मुंबई है, क्योंकि जब भी मैं वहां जाता हूं, मुझे दुबई लौटने का मन नहीं करता, लेकिन मुझे यहां रहना भी पसंद है और मुझे लगता है कि मैं दोनों दुनियाओं का बेस्ट लेने की कोशिश कर रहा हूं।

विवेक ने बताया था कब गए दुबई
Owais Andrabi को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बात करते हुए यह बताया था कि वो पहली बार कोविड के समय कुछ टाइम के लिए विदेश चले गए थे, लेकिन फिर उनके परिवार ने यह फैसला किया कि वह हमेशा के लिए यहीं रहेंगे। एक्टर ने इसके साथ ही यह भी बताया कि उनकी फैमिली ने इसके लिए वोटिंग की और फिर फैसला लिया कि वो सब अब दुबई में ही रहेंगे।
हमने अपनी कई यादें फिर से यहां बनाने की कोशिश की है। हमारे आसपास बहुत पानी है, हमारे पास गुलमोहर के पेड़ हैं, जिनके बीच मैं जुहू में बड़ा हुआ। यहां भी हमारा अपना बगीचा है, जहां हम कभी-कभी करी पत्ता और कुछ सब्जियां उगाते हैं।” वहीं, एक्टर दुबई क्यों शिफ्ट हुए इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।