फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ ही बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वो फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। ऐसे में अब उन्होंने मेगास्टार अनिल कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने विवेक की ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स’ में ‘एडवोकेट कृष्ण पंडित’ का रोल प्ले किया था। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि अनिल कपूर अपनी कला के प्रति सच्ची लगन और सादगी को दर्शाते हैं।

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री हाल ही में डिजिटल कॉमेंट्री के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर से साथ काम करने का अनुभव साझा किया और काम के प्रति उनके लगन के बारे में भी बताया। विवेक ने बताया, ‘अनिल कपूर वो ऐसे इंसान हैं जो सेट पर आते ही वहीं पर फट से कपड़े चेंज कर लेते हैं और कहते हैं क्यों टाइम वेस्ट करना यार, नीचे वैन में जाने का कौन झंझट लेगा?’

जब अनिल कपूर ने किया था विवेक अग्निहोत्री से सवाल

इसी दौरान विवेक अग्नहोत्री ने एक किस्सा याद करते हुए बताया, ‘अनिल कपूर ने एक बार उनसे पूछा, एक बात बता, इस शर्ट का एक बटन खोलूं या दो?’ इस बात को समझने के लिए कि एक सोफिस्टिकेटेड वकील किस तरह खुद को पेश करेगा। इस पर विवेक ने बताया, ‘मैंने कहा कि एक बटन काफी होगा तो अनिल बोले- अच्छा, समझ गया। तुझे अनिल कपूर की इमेज नहीं चाहिए, तुझे अनिल कपूर एक्टर चाहिए। अच्छा, ठीक है। यही स्पष्टता, जिज्ञासा और किरदार में गहराई से उतरने की आदत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।’

गुजरे जमाने की फिल्मों से लेते हैं इंस्पिरेशन

इस बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने ये भी साझा किया कि एक सीन के दौरान अनिल कपूर की इंटेंसिटी देखकर खुद इरफान खान भी एक पल के लिए ठहर गए थे। वो इसे इस बात का सबूत बताते हैं कि अनिल कपूर की उपस्थिति कितनी प्रभावशाली होती है। विवेक अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि एक बार जब वो अनिल कपूर की वैनिटी वैन में गए तो उन्होंने देखा कि अनिल, राज कपूर के पुराने सीन देख रहे थे। पूछने पर अनिल ने उनस कहा था, ‘इंस्पिरेशन चाहिए होती है यार। जब ग्रेट लोगों को देखते हो ना तो दिल के अंदर कुछ अलग ही चीज जगती है। हर डायलॉग परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन राज कपूर जैसे महान लोगों को देखने से उन्हें प्रेरणा मिलती है।’ विवेक कहते हैं कि उन्हें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ काम करने में अलग ही मजा आता है।

अनिल कपूर का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर विवेक अग्नेहोत्री के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो एक बार फिर से स्क्रीन पर अपने उसी अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसकी कहानी सम्मानित सेना के अधिकारी के सफर को दिखाएगी, जो व्यक्तिगत क्षति से जूझते हुए अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहते हैं। ‘सूबेदार’ का प्रीमियर ओटीटी पर होने वाला है। आपको बता दें कि अनिल कपूर को इससे पहले फिल्म ‘फाइटर’ में भारतीय सेना की वर्दी में देखा गया था और उन्होंने स्क्रीन पर अलग ही छाप छोड़ी थी।

‘ये हीरोइन मटेरियल नहीं…’, जब 5 फ्लॉप के बाद माधुरी दीक्षित पर लगा था ये टैग, फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम