TV Adda: स्टार प्लस के सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में जिगर मोदी के किरदार से मशहूर हुए। आजकल विशाल सिंह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग दोस्ती की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर पेरिस में थे, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पेरिस में समय बिताते नजर आएं। हालांकि ये साफ नहीं है कि दोनों एक ही समय में शहर में थे या नहीं, मगर एक ही होटल से दोनों की एक जैसी तस्वीर वायरल हो रही है।

एक्टर विशाल सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पेरिस में अपने होटल की बालकनी से तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर के कैप्शन में विशाल ने लिखा है, “बोनजोर पेरिस।” इसमें एक्टर कैमरे के लिए पोज देते हुए सफेद बाथरोब पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में एफिल टॉवर दिखाई दे रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह काले रंग की शर्ट पहने हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर भी बिल्कुल सेम लोकेशन की लग रही है, जिसके बाद लोग पूछने लगे कि क्या दोनों साथ में पेरिस में छुट्टियां मना रहे थे।

CHIRAG PASWAN| VISHAL SINGH

आपको बता दें, सितंबर 2024 में विशाल सिंह ने अपने बर्थडे की एक ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें चिराग पासवान भी शामिल हुए। इस पार्टी में उनके साथ निभाना साथिया की को-स्टार देवोलीना भट्टाचार्जी, श्रुति सिन्हा, रवि दुबे, करणवीर बोहरा और सृष्टि रोडे समेत कई अन्य सितारे शामिल हुए थे। इस साल की शुरुआत में विशाल और चिराग को गणपति पूजा के लिए एकता कपूर के घर पर एक साथ देखा गया था। वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी विशाल और चिराग साथ नजर आए थे।

बात करें चिराग पासवान की तो राजनीति में आने से पहले वे एक अभिनेता था। चिराग ने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में काम किया था। अपने करियर को लेकर एएनआई से बात करते हुए चिराग ने कहा, “यह एक अलग समय था। मैं यह नहीं कह सकता कि यह मुश्किल था या आसान। मेरे परिवार से कोई भी कभी बॉलीवुड में नहीं गया। फिल्मी अंदाज में मैं कह सकता हूं, ‘मेरी सात पुश्तों का फिल्म से कोई नाता नहीं रहा।'” उन्होंने कहा कि वह पहली पीढ़ी का हिस्सा थे जो अभिनय में कदम रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि यह एक आपदा थी। चिराग ने कहा, “देश से पहले ही मुझे एहसास हो गया था कि मैं एक आपदा हूं। मुझे बस यह पता चला कि मैं इसके (अभिनय) लिए नहीं बना हूं।”