बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर फराह खान इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई दे रही हैं। वह शो की जज हैं और इस समय सुर्खियों में भी बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में होली को लेकर एक ऐसा बयान दिया था, जो काफी वायरल हुआ और हिंदुस्तानी भाऊ ने तो अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। अब इस पर ‘बिग बॉस 13 फेम एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने भी रिएक्ट किया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले को लेकर क्या कहा है।

फराह के होली वाले बयान पर क्या बोले विशाल

बता दें कि विशाल आदित्य सिंह इस समय अपने एक गाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उनका भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ एक गाना आ रहा है, जिसका नाम ‘जोगीरा सारारारा’ है। दोनों स्टार अपने इस सॉन्ग का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और इसी दौरान उनसे फराह खान के होली वाले बयान पर सवाल किया गया।

TV Adda: ‘आवाजें गूंजती थीं वहां’, ईशा सिंह को ‘बिग बॉस 18’ के घर में हुई एनर्जी महसूस, बोलीं- कोई वहां खड़ा है और…

टेली चक्कर ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विशाल और अक्षरा दोनों बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्टर ने जवाब दिया कि फराह मैम ने बोला, देखो भाई पहली बात फराह मैम को पर्सनली जानता हूं। उन्होंने किसी को डी ग्रेड करने के लिए नहीं बोला होगा, उनकी भाषा ही ऐसी है। वो मुंबई की हैं और उनकी भाषा ही है। जैसे मुंबई में लफंडर बोलते हैं, हमारे यहां कहते हैं ये देखो आ गया लफुआ सब और ये जो होली है वो होती है हुडदंग वाली। 20 लोग बाईक पर बैठे हैं और चले जा रहे हैं, उनको बोल रही होंगी वो और अगर किसी ने ऐसा कहा है तो हां हैं हम छपरी, मनाएंगे होली।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि फराह खान का सोनी टीवी के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था, जिसमें फराह ने कैमरे के सामने कहा था, ‘सारे छपरी लड़कों का फेस्टिवल होली ही होता है, ये बात याद रखना।’ जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया, लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की आलोचना की।

Chhaava Box Office Day 15: 400 करोड़ क्लब शामिल हुई ‘छावा’, विक्की कौशल की फिल्म ने शुक्रवार को किया इतना कलेक्शन