बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। लोगों ने विराट और अनुष्का की बहुत तारीफ की वहीं कई लोग ऐसे थे जो विराट के पुराने वीडियो को देखकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या वो पूजा पाठ टाइप के लगते हैं। अब इस मामले में मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट में लिखा है- वक्त के साथ लोग बदल जाते हैं जो अच्छा है।

विवेक अग्निहोत्री ने क्या लिखा है?

विवेक अग्निहोत्री ने विराट कोहली के उस बयान का जिक्र किया है जब उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि क्या वह पूजा पाठ टाइप लगते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके लिखा है, ”मुझे याद है कि बहुत सारे ट्वीट्स में लोगों ने एक युवा विराट कोहली को ट्रोल किया था जब उन्होंने मजाक में कहा था “क्या मैं पूजा पाठ टाइप जैसा दिखता हूं”। लोग बदल जाते हैं। और यह बहुत अच्छी बात है। क्योंकि परिवर्तन सार्थक जीवन का दूसरा नाम है।”

कंगना रनौत ने की विराट-अनुष्का की तारीफ

सिर्फ विवेक अग्निहोत्री ही नहीं कंगना रनौत ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तारीफ की थी। कंगना ने लिखा था, बहुत अच्छा है कि पॉवर कपल इस तरह की मिसाल पेश कर रहा है। वे न सिर्फ महाकाल का आशीर्वाद ले रहे हैं, बल्कि सनातन धर्म और सभ्यता की महिमा भी कर रहे हैं। यह राज्य के पर्यटन को बढ़ावा भी देगा।

आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए गए। यह शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।