एक्टर विवियन डीसेना टीवी का जाना-माना नाम हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विवियन का दो साल पहले अपनी पत्नी वाहबीज डोरबाजी से तलाक हुआ था। जिसके बाद मिस्र में रहने वाली नौरन अली के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं थी। वहीं अब खबर आ रही हैं कि एक्टर ने नौरन से सीक्रेट तरीके से शादी भी कर ली है। हालांकि, एक्टर ने अभी तक अपने रिश्ते को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है।
विवियन डीसेना ने की दूसरी शादी
हिंदुस्तान टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक विवियन लंबे समय से मिस्र की पत्रकार नौरान एली से डेट कर रहे थे। विवियन डीसेना के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया कि ‘विवियन डेटिंग में उतना विश्वास नहीं रखते हैं। वे बिना शादी के किसी के साथ नहीं रह सकते थे इसलिए उन्होंने नूरन से शादी रचा ली। दोनों एक साल से ज्यादा समय से मुंबई के लोखंडवाला स्थित एक अपार्टमेंट में साथ रह रहे हैं।’
वहीं एक अन्य सूत्र ने कहा है कि विवियन और नौरन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी को बहुत निजी रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब विवियन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पीआर से संपर्क किजिए। वहीं कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विवियन ने मिस्र में ही नौरन से शादी कर ली थी।
कौन हैं विवियन की दुल्हन
बता दें कि नौरन अली मिस्र की पूर्व पत्रकार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विवियन और नौरन की मुलाकात आज से करीब 4 साल पहले हुई थी। नौरन ने एक इंटरव्यू के सिलसिले में उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद एक्टर ने तीन महीने का लंबा इंतजार कराने के बाद उन्हें अपना इंटरव्यू दिया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं विवियन से साल 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान नौरन अली के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टी की थी।
इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2013 में विवियन ने वाहबिज दोरबजी के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। जिसके बाद कपल ने आपसी सहमती से साल 2021 में तलाक ले लिया। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन ‘सिर्फ तुम’, मधुवाला और ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ जैसे कई शोज में काम कर चुके हैं।